फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   21,61,221 voters of Jhansi-Lalitpur will choose their MP today.

Jhansi News: झांसी-ललितपुर के 21,61,221 मतदाता आज चुनेंगे अपना सांसद

Mon, 20 May 2024 03:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
21,61,221 voters of Jhansi-Lalitpur will choose their MP today.
- संसदीय क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं में सुबह सात बजे से शुरू होगा मतदान
विज्ञापन

- 1381 मतदान केंद्रों के 2257 मतदेय स्थलों पर होगी वोटिंग
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी और ललितपुर जिले के 21,61,221 मतदाता सोमवार को अपना सांसद चुनेंगे। संसदीय क्षेत्र के 1381 मतदान केंद्रों की 2257 बूथों सुबह सात बजे से मतदान की शुरुआत होगी। इसके साथ ही इस सीट पर किस्मत आजमा रहे 10 प्रत्याशियों के सियासी भविष्य का फैसला जनता करेगी। प्रशासनिक अमला रविवार देर रात तक मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा।
लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र में सियासी सरगर्मियां बढ़ गईं थीं, जो अब पूरे चरम पर जा पहुंची हैं। चुनाव प्रचार भले ही शनिवार शाम छह बजे खत्म हो गया था, लेकिन उम्मीदवार आखिरी वक्त तक हवा का रुख अपनी ओर मोड़ने में एड़ी-चोटी का जोर लगाए रहे। अब मतदाताओं के पैमाने पर कौन कितना खरा उतर पाया, इसका फैसला सोमवार को होगा। मतदान की शुरुआत सुबह सात बजे होगी।
विज्ञापन

बबीना विधानसभा के 3,42,998 मतदाता 370 बूथों पर मतदान करेंगे, जबकि झांसी नगर के 4,41,092 मतदाता 395 बूथों पर वोट डालने जाएंगे। मऊरानीपुर (सुरक्षित) के 4,23,067 मतदाता 436 बूथों पर वोट डालेंगे। वहीं, ललितपुर विधानसभा के 4,94,039 मतदाता 538 और महरौनी (सुरक्षित) के 460025 मतदाता 518 बूथों पर वोट डालने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000
यह हैं प्रत्याशी...
1- अनुराग शर्मा, भाजपा
2- प्रदीप जैन आदित्य, कांग्रेस
3- रवि प्रकाश, बसपा
4- चंदन सिंह, अपना दल (कमेरावादी)
5- इं. दीपक कुमार वर्मा, अल हिंद पार्टी
6- इंद्र सिंह, निर्दलीय
7- गनेशराम, निर्दलीय
8- धर्मेंद्र प्रताप, निर्दलीय
9- रमेश, निर्दलीय
10- लखनलाल, निर्दलीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed