फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की हुई बैठक

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की हुई बैठक

Thu, 25 Apr 2019 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की हुई बैठक

विज्ञापन
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की हुई बैठक
झांसी। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 64वीं बैठक सुपरवाइजर ट्रेनिंग सेंटर पर हुई। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने कहा कि राजभाषा के प्रचार प्रसार की दृष्टि से यह बैठक महत्वपूर्ण होती है। क्योंकि, इसके माध्यम से हमें समस्त केंद्रीय कार्यालयों, राष्ट्रीकृत बैंकों, संगठनों, उपक्रमों में किए जाने वाले राजभाषा संबंधी कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी मिलती है।

उन्होंने बताया कि नीति नियमों के अनुसार झांसी ‘क’ क्षेत्र में आता है। इसलिए हमें अंग्रेजी में कार्य करने की छूट नहीं है। हमें शत-प्रतिशत कार्य हिंदी में करने का लक्ष्य गृह मंत्रालय द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रम में दिया गया है। राजभाषा अधिकारी और सचिव एमएम भटनागर ने सदस्य कार्यालयों से प्राप्त छह माह की प्रगति रिपोर्ट की मदवार समीक्षा की और गृह मंत्रालय की ओर से जारी नीति नियमों से अवगत कराया। कार्यक्रम में आरडी मौर्य, राजेश, चंद्र प्रकाश सक्सेना, डीके दीक्षित, एमएम भटनागर, मौजूद रहे। संचालन पर्यवेक्षक प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य करूणेश श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed