{"_id":"5b6f4c0d4f1c1bf3258b476c","slug":"21534020621-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ - रंगोली व मेंहदी प्रतियोगिता-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ - रंगोली व मेंहदी प्रतियोगिता-City
Updated Sun, 12 Aug 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो ...
मिली, आराधना व अंकिता ने हाथों पर रचाई सुंदर मेंहदी
- तीन वर्गों में हुई प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शनिवार को सदर बाजार स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में विभिन्न वर्ग में मेंहदी, रंगोली व राखी प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। मेंहदी प्रतियोगिता में हाथों पर सबसे सुंदर मेंहदी मिली, आराधना व अंकिता ने सजाई।
शुभारंभ मुख्य अतिथि इन व्हील क्लब की संरक्षक कृष्णा गुप्ता ने दीप जलाकर किया। रंगोली प्रतियोगिता में तरुण वर्ग में पहले स्थान पर मुस्कान लक्ष्यकार, दूसरे पर नैंसी चौहान व तीसरे पर श्रद्धा कश्यप को चुना गया। किशोर वर्ग में पहला स्थान गायत्री कुशवाहा, दूसरा स्थान अंशिका शर्मा व तीसरा स्थान मधु को मिला तथा बाल वर्ग में प्रथम मानवेंद्र को मिला। राखी प्रतियोगिता में बाल वर्ग में पहला स्थान अल्फिया, दूसरा स्थान मानवेंद्र व तीसरा स्थान तनुज गुप्ता को मिला। किशोर वर्ग में प्रथम स्थान रिया कुशवाहा, दूसरा अल्फिया खान व तीसरा रिया मिश्रा को मिला तथा तरुण वर्ग में पहला स्थान रितु यादव, दूसरा शैफाली वर्मा व तीसरा लता व पूजा यादव को मिला। मेंहदी प्रतियोगिता में बाल वर्ग में पहला स्थान मिली कुमारी, दूसरा खुशी सिंह व तीसरा पूर्वी सेन को मिला। किशोर वर्ग में पहला स्थान आराधना, दूसरा सृष्टि विमल व तीसरा निकेता कुशवाहा को मिला तथा तरुण वर्ग में पहला स्थान अंकिता रायकवार, दूसरा नम्रता व तीसरा साक्षी कुशवाहा को मिला।
सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छुपी प्रतिभा निखरकर सामने आती है। खासकर बेटियों कीं। प्रधानाचार्या अर्चना अवस्थी ने कहा कि छात्राओं को स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति से जुड़ीं विभिन्न परंपराओं की जानकारी अवश्य होनी चाहिये। इसलिए इस प्रकार के समय-समय पर आयोजन कर उन्हें परिवेश में व्याप्त परंपराओं की भी जानकारी दी जाती है। इस मौके पर ऊषा अग्रवाल, निधि श्रीवास्तव, अवंतिका अग्रवाल, हेमलता कुशवाहा मौजूद रहीं।