फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   मंत्री ने की भाजपाइयों को नौकरी की सिफारिश

मंत्री ने की भाजपाइयों को नौकरी की सिफारिश

Sun, 01 Jul 2018 08:36 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
मंत्री ने की भाजपाइयों को नौकरी की सिफारिश
पत्र का फोटो
विज्ञापन

------------

मंत्री ने की भाजपाइयों को नौकरी की सिफारिश
श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र
कहा, जिला अस्पताल में सपा मानसिकता के संविदा कर्मचारी कर रहे काम
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। योगी सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजकर जिला अस्पताल में तैनात संविदा कर्मचारियों को सपा मानसिकता का बताते हुए, उन्हें हटाने को कहा है। उनके स्थान पर भाजपा कार्यकर्ताओं को नियुक्त करने की मांग की की है। इस पत्र के बाहर आते ही राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
राज्यमंत्री द्वारा लिखे गए इस पत्र में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य, विशेष सचिव समेत कई अधिकारियों की मुहर और हस्ताक्षर हैं, जो उन्होंने आगे फॉरवर्ड करने के लिए किए हैं। मंत्री का पत्र बाहर आते ही राजनीतिक हलकों में इसकी चर्चा शुरू हो गई है। अन्य राजनीतिक दलों ने जहां श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ को आड़े हाथ लेना शुरू कर दिया है वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र लोधी ने भी उनके पत्र से अपना पल्ला झाड़ा है।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं का हित सोचा
पार्टी कार्यकर्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए यह पत्र लिखा गया है। इसमें उन भाजपा कार्यकर्ताओं को नियुक्त करने के लिए कहा है जो स्वास्थ्य विभाग के मानकों पर खरे उतरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोहर लाल पंथ, श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री

मंत्री का आरोप, नेतागीरी करते हैं संविदा कर्मचारी
स्वास्थ्य मंत्री को लिखे पत्र में बताया कि सपा शासन काल में तैनात ठेकेदार और कर्मचारी कर गड़बड़
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। स्वास्थ्य मंत्री को लिखे पत्र में श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने जिला अस्पताल के संविदा कर्मचारियों पर नेतागीरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सपा शासन में तैनात ठेकेदार और कर्मचारी गड़बड़ कर रहे हैं।
अपने लैटरपैड पर 16 मई को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय जनपद ललितपुर में सपा शासन काल से ठेकेदार द्वारा कार्यरत संविदा कर्मचारी तैनात हैं। यह सपा मानसिकता के होने के कारण ठीक ढंग से कार्य संपादित नहीं कर रहे हैं। साथ ही, आए दिन नेतागीरी करते हैं। इसलिए ऐसे संविदा कर्मचारियों को हटाकर सुयोग्य कर्मचारी रखना चाहिए, जिससे आम जनता को सही ढंग से लाभ मिल सके। ठेकेदार द्वारा पीएफ/पीएसआई का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत नए कार्मिकों की नियुक्ति नहीं की जा रही है। इस संबंध में नियमानुसार सुयोग्य एवं कर्मठ नए कार्मिकों की नियुक्ति की आवश्यकता है। अत: अनुरोध है कि सपा सरकार में नियुक्त कार्मिकों को हटाते हुए बीजेपी के सुयोग्य एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को संविदा पर नियुक्ति प्रदान कराने का कष्ट करें, जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया जा सके।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने पल्ला झाड़ा
श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के पत्र से भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र लोधी ने अपना पल्ला झाड़ा है। उनका कहना है कि जिला अस्पताल आम लोगों की सेवा से जुड़ा हुआ विभाग है। यदि कोई कर्मचारी कार्य ठीक से नहीं कर रहा है तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। नई नियुक्ति के संबंध में सुयोग्य और मानक पर खरे उतरने वालों को नियुक्त किया जाना चाहिए। इसके लिए किसी पार्टी से जुड़े होने की आवश्यकता नहीं है।

मंत्री के आरोप उनके निजी विचार
जिला अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी राजनीतिक पार्टियों से जुडेे़ हुए नहीं हैं और न ही राजनीति करते हैं। राज्यमंत्री द्वारा लिखा गया पत्र उनके निजी विचार है।
डा. संजय बासवानी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक

मंत्री की भाषा तानाशाह राजनीति
जिला अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी वर्तमान में ठीक ढंग से कार्य संपादित कर रहे हैं। कोई राजनीति नहीं की जा रही है। राज्यमंत्री की यह भाषा भाजपा की तानाशाही राजनीति को दर्शाती है। यदि कोई कर्मचारी की नियुक्ति की जाती है। तो इसके लिए किसी पार्टी का होना आवश्यक नहीं होना चाहिए।
दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष

मंत्री के शब्द द्वेष से प्रेरित
सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारी किसी भी पार्टी के नहीं हो सकते हैं। वह जनता के सेवक के रूप में कार्यरत रहते हैं। राज्यमंत्री द्वारा लिखे गए यह शब्द भाजपा की संकुचित सोच और द्वेष भावना को प्रकट करते हैं।

कैलाश नारायण कुशवाहा, बसपा जिलाध्यक्ष

भाजपा कार्यकर्ता राजनीति नहीं करेंगे इसकी क्या गारंटी
सपा के समय में की गई नियुक्तियों में कर्मठ और मेहनती कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। इसमें कोई भी कर्मचारी पार्टी की गतिविधियों में भाग नहीं लेता है। राज्यमंत्री खुद बताएं कि पत्र के अनुसार नियुक्त होने वाले भाजपा कार्यकर्ता राजनीति नहीं करेंगे इसकी क्या गारंटी है। राज्यमंत्री द्वारा लिखा गया पत्र द्वेष भावना की राजनीति और भाजपा की ओछी राजनीति का प्रदर्शन करती है।
ज्योति सिंह लोधी, सपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed