फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   चुनाव- महापौर प्रत्याशी नामांकन का खुला खाता-City

चुनाव- महापौर प्रत्याशी नामांकन का खुला खाता-City

Mon, 06 Nov 2017 07:38 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
चुनाव- महापौर प्रत्याशी नामांकन का खुला खाता-City
टैग-चुनाव
विज्ञापन

---------
महापौर प्रत्याशी के नामांकन का खुला खाता
सब हेड: झांसी और बरुआसागर के पार्षद के लिए तीन-तीन पर्चे दाखिल
क्रासर
- बड़ागांव सामान्य सीट, कुशवाहा दावेदारों की संख्या अधिक
- समाजवादी पार्टी से एक और प्रत्याशी ने जमा किया नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
महापौर पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी जगदेव प्रसाद ने सबसे पहला नामांकन पत्र दाखिल किया। नगर निगम पार्षद पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किए, इसमें एक समाजवादी पार्टी के हैं। नगर पालिका बरुआसागर में पार्षद पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किए। बड़ागांव नगर पंचायत से अभी किसी ने नामांकन नहीं किया। यहां अध्यक्ष पद सामान्य है, लेकिन अध्यक्ष पद के लिए खरीदे गए सात नामांकन पत्रों में चार कुशवाहा समाज से हैं।
वार्ड 52 मुकरयाना से पार्षद पद के लिए मोहम्मद इखलाक ने नामांकन किया। इस वार्ड से दो नामांकन हो चुके हैं। वार्ड 25 बगीचा पुलिया नंबर नौ से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजहर बेग ने नामांकन किया। वार्ड नंबर 36 प्रेमगंज द्वितीय से बुंदेलखंड क्रांति दल के भानुप्रताप ने नामांकन किया। इसके अलावा नगर पालिका बरुआसागर के वार्ड नंबर दो इंदीवर नगर से निर्दलीय प्रत्याशी पुष्पा देवी ने नामांकन किया। वार्ड नंबर तीन झलकारीबाई नगर से निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र कुमार और वार्ड नंबर 18 मातवाना से निर्दलीय उम्मीदवार हरिश्चंद्र ने नामांकन पत्र जमा किया।
विज्ञापन

वहीं, सदर तहसील में नामांकन पत्र खरीदने वालों की तीसरे दिन सोमवार को भी भीड़ रही। पार्षद पद के नामांकन पत्र खरीदने के लिए दो अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। दोनों काउंटरों से पार्षद पद के लिए 103 नामांकन पत्र बेचे गए। महापौर पद के लिए प्रदीप जैन आदित्य, रामतीर्थ सिंघल, बृजबिहारी सोनी, राजीव गुप्ता, प्रदीप सिंह, देवीदास कुशवाहा, रामजी श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार और हमीद खान ने नामांकन पत्र खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका बरुआसागर से अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन फार्म बिके, जिसमें से एक निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मंजू मेहेर यादव, दूसरा मेहेर सागर यादव और तीसरा नामांकन फार्म नीरज राय ने खरीदा। सदस्य पद के लिए 32 दावेदारों ने फार्म खरीदे। नगर पंचायत बड़ागांव के अध्यक्ष के लिए प्रकाश कुशवाहा, कालका कुशवाहा, ओमप्रकाश कुशवाहा, आशाराम, मनीराम कुशवाहा, कालीचरन और ओमप्रकाश गुप्ता ने नामांकन पत्र खरीदा। सदस्य पद के लिए 20 नामांकन फार्म बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed