फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   214 Corona positive including 16 prisoners in jail

जेल में बंद 16 कैदी समेत 214 कोरोना पॉजिटिव

Thu, 03 Feb 2022 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
214 Corona positive including 16 prisoners in jail
झांसी। बुधवार को जांच का दायरा बढ़ने से संक्रमितों का ग्राफ भी बढ़ गया। जिला कारागार में बंद 16 कैदी समेत 214 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। हालांकि, राहत की बात ये है कि इससे ज्यादा 325 रोगी ठीक भी हो गए हैं।
विज्ञापन

जिला कारागार में संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। रविवार को 27 कैदी कोरोना संक्रमित मिले थे। जबकि, इससे पहले भी जेल में कोरोना के मामले सामने आते रहे हैं। बुधवार को फिर से 16 नए कैदी कोविड की चपेट में आ गए। बुधवार को कोरोना की जांच में इजाफा भी हुआ। 4490 नमूनों की जांच की गई, जिसमें आरटीपीसीआर मशीन से 2591, ट्रू नेट से 11 और एंटीजन किट से 1888 सैंपल जांचे गए। इस दौरान कुल 214 संक्रमित मिले हैं। ये मरीज झोकनबाग, सूजे खां खिड़की, पंचवटी, सैंयर गेट, नई बस्ती, गनेश मड़िया, खातीबाबा, सिविल लाइन, नंदनपुरा, दीनदयाल नगर, बाहर सैंयर गेट, केकेपुरी, लहर गिर्द, चमनगंज, सीपरी बाजार, दतिया गेट आदि इलाकों में मिले हैं। वहीं, 88 रोगियों के अस्पताल से डिस्चार्ज और 247 का होम आइसोलेशन पूरा होने से सक्रिय मरीजों की संख्या 1801 हो गई है। रिकवरी रेट बढ़कर 94.27 फीसदी हो गया है। अब मेडिकल कॉलेज में 29, मिलिट्री अस्पताल में 61 और होम आइसोलेशन में 1345 रोगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed