Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   21 sub-inspectors transferred; several outpost in-charges also replaced

Jhansi News: 21 उपनिरीक्षकों के तबादले, कई चौकी प्रभारी भी बदले

Sat, 07 Nov 2026 02:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
21 sub-inspectors transferred; several outpost in-charges also replaced
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। एसएसपी विकास कुमार ने 21 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए कई चौकी प्रभारी भी बदल दिए। शुक्रवार को जारी स्थानांतरण सूची में 12 उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से थानों और चौकियों में तैनाती दी गई। वहीं, नौ उपनिरीक्षकों को एक स्थान से दूसरे स्थान भेजा गया।
उपनिरीक्षक गौरव अत्री को साइबर सेल प्रभारी बनाया गया है। मोहित कुमार को खंडेराव गेट चौकी, ओमकार तिवारी को ग्रासलैंड चौकी, शिववीर सिंह को बेदौरा चौकी और अनिल कुमार को मिनर्वा चौकी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

आशीष मिश्रा को बीएचईएल चौकी, चंद्रशेखर को बंगरा चौकी, अनुज गंगवार को ग्वालियर रोड चौकी और विनोद कुमार को बामौर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। दिव्य प्रकाश तिवारी को क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय भेजा गया है। अनुज कुमार को नई बस्ती चौकी प्रभारी बनाया गया है। श्याम सुंदर को पैरवी सेल में तैनाती मिली है। सत्यपाल सिंह को वरिष्ठ उपनिरीक्षक टोड़ी फतेहपुर, रामकरन सिंह को थाना मोठ, अखिलेश कुमार को थाना मऊरानीपुर, कमल किशोर को थाना शाहजहांपुर, अंकुर राना को थाना प्रेमनगर और योगेश कुमार को थाना एरच भेजा गया है। वहीं, एसएसपी ने थाना शाहजहांपुर में तैनात राजकुमार पटेल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक पूछ दलबीर सिंह एवं बरुआसार में तैनात उपनिरीक्षक राजेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed