फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   21 se 24 tak kare lockdown

21 से 24 तक स्वैच्छिक लॉकडाउन

Tue, 20 Apr 2021 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
21 se 24 tak kare lockdown
झांसी। बेकाबू हो चुके कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण के लिए सरकार द्वारा लागू किए गए रात्रिकालीन और साप्ताहिक कर्फ्यू जैसे उपाय नाकाफी साबित हो रहे हैं। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालात लगातार बद से बदतर होते जा रहे हैं। ऐसे में महानगर के व्यापारी आगे आए हैं। अलग-अलग व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने एक राय होकर 21 से 24 अप्रैल तक चार दिनों के लिए स्वैच्छिक लॉकडाउन का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक कर्फ्यू लगाया जा रहा है। इसके अलावा 35 घंटे के साप्ताहिक कर्फ्यू की भी शुरुआत हुई है। लेकिन, ये सभी उपाय कोरोना के संक्रमण की तेज रफ्तार के आगे बौने साबित हो रहे हैं। हालात ये हैं कि पिछले आठ दिनों में 4,718 नए मरीज सामने आ चुके हैं व जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 5,037 पर पहुंच चुकी है। मरीजों को अस्पतालों में आसानी से बेड नहीं मिल पा रहे हैं। ऑक्सीजन व इंजेक्शन का भी टोटा हो गया है। दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

इन परिस्थितियों से निपटने के लिए व्यापारिक संगठनों की ओर से बड़ी पहल की गई है। उन्होंने 21 से लेकर 24 अप्रैल तक बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। हालांकि, इस दरम्यान दवा, दूध, सब्जी व फल आदि आवश्यक सेवाएं सुचारु रूप से जारी रहेंगी। व्यापारियों के इस फैसले से बाजारों में भीड़ कम होगी। लोग कम से कम घर से बाहर निकलेंगे। इस उपाय के जरिये संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों के बीच लॉकडाउन की सहमति सोमवार को इं. मुकेश गुप्ता के आह्वान पर ऑनलाइन हुई बैठक में बनी। बैठक में मनमोहन गेड़ा, प्रकाश गुप्ता, राघव वर्मा, डा. अशोक सक्सेना, विनय अग्रवाल, अपर्णा द्विवेदी, कंचन आहूजा, विजय कुमार गुप्ता, अनुज अग्रवाल, जेपी अग्रवाल, बंटी सोनी, ललित जैन, मनोज कश्यप, पंकज शुक्ला, संजय सर्राफ, अरुण गुप्ता, कुलदीप सिंह दांगी, नीरज स्वामी, सुरेश मनकानी, संदीप साहनी, राजू रक्सा, संजय अग्रवाल, महेश, विष्णु मामा, विक्रम सेठ, बंटी आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय पटवारी ने व्यापारियों से 21 से 24 तक स्वैच्छिक बंदी का आह्वान किया।
सदर में आज से बंद रहेंगी कपड़े की दुकानें
झांसी। कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए सदर बाजार के वस्त्र विक्रेताओं ने 20 से 25 अप्रैल तक छह दिनों के लिए अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का फैसला लिया है। व्यापारियों ने कहा कि ये निर्णय उन्होंने खुद की और ग्राहकों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया है। कोरोना संक्रमण को मात देने के लिए ऐसे उपायों को अपनाया जाना बेहद जरूरी हो गया है।
झांसी में कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रसार अत्यंत तेजी के साथ हो रहा है। इससे निपटने के लिए इसकी चेन को तोड़ना बेहद जरूरी है। ये संपूर्ण लॉकडाउन से ही संभव है। मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर झांसी में कम से कम एक सप्ताह का लॉकडाउन लागू करने का अनुरोध किया है।
- रवि शर्मा, सदर विधायक
संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सरकार द्वारा कर्फ्यू जैसे उपाय किए जा रहे हैं। संपूर्ण लॉकडाउन की भी आवश्यकता महसूस होने लगी है। लोगों को भी खुद को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए आगे आना होगा। बेवजह घर से बाहर निकलने और भीड़ का हिस्सा बनने से बचना होगा।
- राजीव सिंह पारीछा, बबीना विधायक
कोरोना वायरस का संक्रमण बेकाबू रफ्तार से झांसी में अपना दायरा बढ़ा रहा है। इससे विषम परिस्थितियां पैदा हो गईं हैं। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन जरूरी है। हालांकि, प्रदेश सरकार की ओर से अन्य उपाय भी लगातार किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य संसाधन लगातार बढ़ाए जा रहे हैं।

- जवाहर लाल राजपूत, गरौठा विधायक
कम से कम एक सप्ताह का लॉकडाउन लागू होना बेहद जरूरी है। तभी संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सकेगा। लॉकडाउन की वजह से कुछ परेशानियां हो सकती हैं, परंतु जिंदगी से बढ़ी कोई चीज नहीं है। ये जीवन बचाने का समय है। जान है तो जहान है।
- बिहारीलाल आर्य, मऊरानीपुर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed