{"_id":"604687948ebc3ee61e7cdb43","slug":"21-hours-cm-will-be-live-in-jhansi-26-arab-yojana-shougat-get-jhansi-news-jhs1903946110","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में 21 घंटे रहेंगे मुख्यमंत्री, देंगे 5 अरब 26 करोड़ की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में 21 घंटे रहेंगे मुख्यमंत्री, देंगे 5 अरब 26 करोड़ की सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को झांसी आएंगे। ये यहां 5 अरब 26 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। बुंदेलखंड के अपने दो दिनों के दौरे में मुख्यमंत्री क्षेत्र के छह जनपदों में जाएंगे। लेकिन, सबसे ज्यादा समय 21 घंटे झांसी में ही बिताएंगे। यह दूसरा मौका होगा जब योगी झांसी में रात गुजारेंगे।
मुख्यमंत्री सबसे पहले सुबह 9.50 बजे जालौन पहुंचेंगे। यहां आधा घंटे रुकने के बाद ललितपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। सुबह 11 बजे ललितपुर पहुंचकर वे बंडई बांध परियोजना का लोकार्पण करेंगे। ललितपुर में वे 40 मिनट रुकेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12.05 बजे झांसी के राजकीय इंटर कॉलेज पहुंच जाएंगे। सबसे ज्यादा समय उनका झांसी में गुजरेगा। जीआईसी में वे जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही 27 परियोजनाओं का लोकार्पण व 21 का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वे विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी देंगे। डेढ़ बजे सीएम सर्किट हाउस पहुंचेंगे। तीन बजे तक वे सर्किट हाउस में रुककर जनप्रतिनिधियों व पार्टी के पदाधिकारियों से भेंट करेंगे।
दोपहर 3.20 पर वे हेलिकॉप्टर के जरिए बबीना के ग्राम बुढ़पुरा पहुंचेंगे। यहां वे हर घर नल - घर घर जल योजना का निरीक्षण करेंगे। शाम चार बजे नगर निगम पहुंचकर स्मार्ट सिटी योजना के तहत बनाए जा रहे कमांड सेंटर का निरीक्षण करेंगे। शाम 4.40 बजे वे आयुक्त सभागार पहुंचेंगे। यहां दो घंटे तक मंडल के विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। शाम 6.55 बजे सर्किट हाउस पहुंच जाएंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में होगा। अगले दिन बुधवार को सुबह 9 बजे पुलिस लाइन के हेलिपैड से महोबा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। महोबा से सीएम चित्रकूट और बांदा भी जाएंगे। बांदा से शाम 4.45 बजे वे लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
विज्ञापन
झांसी। कृषि कानून के विरोध में जारी किसान आंदोलन के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुंदेलखंड का दौरा सियासी दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अपने दो दिनों के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ग्रामीण विकास को गति देंगे। बुंदेलखंड क्षेत्र के किसानों की सबसे बड़ी समस्या पानी की कमी है। यहां गांवों में न तो समुचित पेयजल का इंतजाम है और न ही सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था है। ऐसे में मुख्यमंत्री का फोकस पानी से जुड़ी योजनाओं पर खासतौर पर रहेगा।
सीएम ललितपुर में बंडई बांध परियोजना का लोकार्पण करेंगे। जबकि, झांसी में गांव के घरों में नल से पानी पहुंचाने की सरकार की महत्वाकांक्षी ‘हर घर नल - घर घर जल’ परियोजना के काम का जायजा लेंगे। इसके अलावा सीएम पंद्रह चेकडैम का शिलान्यास करेंगे। जबकि, 405 तालाबों के गहरीकरण व जीर्णोद्धार के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। 75 पंचायत भवनों का भी सीएम लोकार्पण करेंगे। वहीं, महोबा में रसिन बांध व चिल्लीमल बांध का लोकार्पण करेंगे। बांदा में भी हर घर नल योजना का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा ग्रामीण सुविधाओं के विकास की दृष्टि से कई सड़कों का लोकार्पण व शिलान्यास भी शामिल है। आगामी पंचायत चुनाव व विधानसभा चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जा रहे योगी आदित्यनाथ के इस दौरे के जरिए सरकार बुंदेलखंड के किसानों को बड़ा संदेश देने का काम करेगी।
इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
- बबीना में आईटीआई भवन
- पीएसी में 200 की क्षमता की बैरक
- बिजौली में राजकीय डिग्री कॉलेज
- इलेक्ट्रिक बसों का मेंटनेंस डिपो
- 97 गांवों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
- मऊरानीपुर में अग्निशमन के आवासीय व अनावासीय भवन
- अधिवक्ता चैंबर
- बेतवा विहार में टू बीएचके के 88 फ्लैट
- बेतवा विहार में टू बीएचके के 64 फ्लैट
- राजघाट कॉलोनी के सामने से गढ़ियागांव तक सड़क
- पाली पहाड़ी तक संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण
- स्मार्ट सिटी के 9 विकास कार्य
- 15 चेकडैम व तालाब
- रक्सा - अंबाबाय मार्ग
- अंबाबाय से गोबरा मार्ग
- लकारा से मथुरापुरा मार्ग
- एनएच 26 से बदनपुर मार्ग
- एनएच 76 से तिलैथा मार्ग
- गंगावली से धरमपुरा मार्ग
- ककरबई से मछलीकांच मार्ग
- बरुआपुरा-मुरारी मार्ग के मध्य पहूज नदी पर सेतु
इन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण
....................................................
- सीपरी ओवरब्रिज व पहुंच मार्ग का निर्माण
- राजकीय पालिटेक्निक के पास शेल्टर होम
- पिछोर में शेल्टर होम
- विधि विज्ञान प्रयोगशाला
- वृहद गो संरक्षण केंद्र
- अग्निशमन के आवासीय भवन
- मेडिकल कॉलेज में कौशल विकास केंद्र
- बीआईईटी में सेंट्रल लाइब्रेरी एवं प्लेसमेंट सेल
- भोजला मंडी में कार्यालय
- महिला पालिटेक्निक का हॉस्टल
- मानपुर हाईवे से मानपुर गांव तक सड़क
- तिलक नगर से बादली विद्यालय तक सड़क
- पंचवटी कॉलोनी से सहारा कॉलोनी तक सड़क
- पंचवटी कॉलोनी से सहारा कॉलोनी की ओर संपर्क मार्ग
- ग्राम ढकरवारा में सीसी संपर्क मार्ग
- जिला अस्पताल में आईसीयू के ऊपर वार्ड
- तहसील परिसर में वीवी पैट मशीनों का वेयर हाउस
- अरबन हाट
- लक्ष्मीताल प्रदूषण नियंत्रण व संरक्षण योजना का शुभारंभ
- मनरेगा से 405 तालाबों का गहरीकरण व जीर्णोद्धार
- कान्हा पशु आश्रय अधिष्ठापन
- स्मार्ट सिटी के तहत चार विकास कार्य
- 430 सामुदायिक शौचालय
- 73 पंचायत भवन
- 556 परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प
- चिरगांव - भांडेर से बिठरी मार्ग