फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   21 found job in rojgar mela

मल्टीनेशनल कंपनी में 21 को रोजगार

Sun, 14 Jul 2019 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
21 found job in rojgar mela
झांसी। आईटीआई में पहली बार बहुराष्ट्रीय कंपनी ने रोजगार मेला में हिस्सा लिया, जिसमें 109 डिप्लोमा धारकों ने नौकरी के लिए आवेदन किया। उसमें से 21 का चयन हुआ। चयन के पूर्व अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

साक्षात्कार के लिए आईटीआई से दो साल के संस्थागत डिप्लोमा धारक ने प्रतिभाग किया। इसमें इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, वायरमैन और फिटर ट्रेड के 109 अभ्यर्थी शामिल हुए। रोजगार पाने के लिए छात्राएं भी आगे रहीं। कंपनी से आए एचआर मैनेजर दिनेश कुमार विश्वकर्मा और ऑपरेशनल मैनेजर नागारिथिनम ने लिखित परीक्षा का आयोजन कराया। आधे घंटे में 24 अंकों के 12 प्रश्न पूछे गए थे, जो टेक्निकल से ही संबंधित थे। इनमें से तकरीबन 40 छात्र-छात्राओं ने लिखित परीक्षा पास की। लिखित परीक्षा के बाद हुए साक्षात्कार में सिर्फ 21 ही खरे उतरे, जिन्हें कंपनी ने चयनित कर उन्हें नियुक्त पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

एचआर मैनेजर ने बताया कंपनी भारत में नंबर वन कंपनी है, जो इस वक्त पूरे उत्तर प्रदेश में लिफ्ट व स्वचलित सीढ़ियां लगाने का काम कर रही है। इसलिए पूरे प्रदेश में अभ्यर्थियों का चयन किया जा रहा है। चयनित अभ्यर्थी पहले दो साल तक ट्रेनी के पद पर रहेंगे। पहले एक साल तक 10,250 रुपये वेतन, ईएसआई और परिवहन का खर्चा मिलेगा। दूसरे साल में 11,000 रुपये व अन्य सुविधाएं समान रहेगी। दो साल बाद कार्य क्षमता के आधार पर उनके पद व वेतन में बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार किसी बहु राष्ट्रीय कंपनी आईटीआई में साक्षात्कार लेने आई। इसलिए, उसमें नौकरी पाने के लिए आवेदन किया है। - सोनम, इलैक्ट्रीशियन ट्रेड
कई कंपनियों में साक्षात्कार दिया पर पद और वेतन के कारण नौकरी नहीं की। इस कंपनी की तरफ से अच्छा वेतन और पद दिया जा रहा है। - राधारानी, इलेक्ट्रीकल ट्रेड
एक अच्छा विकल्प और मौका मिला है। अगर लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में खरा उतरता हूं तो शत प्रतिशत नौकरी करूंगा। - विकास, इलेक्ट्रीकल ट्रेड
छात्राओं के लिए एक बेहतर मौका आईटीआई के प्लेसमेंट सेल की तरफ से प्रदान किया गया है। इसे हाथ से नहीं जाने दूंगी। - रागिनी, इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed