फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   happy new year celebration distribute sweets and dance

मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को दी नव वर्ष की बधाई, म्यूजिक की धुन पर देर रात तक थिरकते रहे लोग

Fri, 01 Jan 2021 01:50 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 01 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
happy new year celebration distribute sweets and dance
हैप्पी न्यू ईयर 2021 - फोटो : Pixabay
झांसी वालों ने नए साल का स्वागत अपने-अपने घरों में परिजनों के साथ किया। स्वादिष्ट व्यंजनों और मिठाइयां खाकर एक-दूसरे को नव वर्ष 2021 की बधाई दीं। म्यूजिक की धुन पर देर रात तक बच्चे और युवा थिरकते रहे। कोई टीवी पर न्यू ईयर के कार्यक्रमों का मजा लेता रहा तो कोई देखता रहा कि विश्व भर में नए साल का स्वागत किस किस अंदाज में हुआ। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना कर कोरोना से छुटकारे की प्रार्थना की।
विज्ञापन


पिछले साल की तरह इस बार कोरोना के चलते होटलों आदि में पार्टियां की धूम कम रही। जहां पार्टियों का आयोजन हुआ भी, वहां चुनिंदा लोग ही बुलाए गए। ज्यादातर झांसी वासियों ने अपने-अपने घरों में ही परिजनों के बीच में रहकर नए साल का स्वागत किया। कइयों ने घरों में विशेष तरह के व्यंजन बनवाए। कुछ लोगों ने केक भी कांटा। साथ ही एक-दूसरे को मिठाइयां भी खिलाईं।
विज्ञापन


म्यूजिक सिस्टम पर हैप्पी न्यू ईयर..., पार्टी ऑल नाइट, नाचेंगे सारी रात..., पंजाबी गाने, डिस्को गीत गूंजते रहे। इन पर बच्चे भाई बहनों और अन्य परिजनों के साथ देर तक डांस किया। रात के 12 बजते ही लोगों ने जान-पहचान और रिश्तेदारों को फोन घुमाना शुरू कर दिया। सभी ने एक-दूसरे की उन्नति, तरक्की, बेहतर स्वास्थ्य की कामना के साथ-साथ कोरोना महामारी से भी जल्द छुटकारा मिलने की दुआ मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed