{"_id":"5ccb6214bdec2207194af414","slug":"201556832788-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्टकट से लग रहा बड़ा बाजार में जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्टकट से लग रहा बड़ा बाजार में जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शार्टकट से लग रहा बड़ा बाजार में जाम
झांसी। शार्टकट के चक्कर में तिपहिया वाहन सुभाष गंज से होकर गुजर रहे हैं, जिससे जाम की स्थिति बन रही है। सबसे बड़ा कारण प्वाइंटों पर होमगार्ड का नदारद रहना है।
बड़ा बाजार में जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात और कोतवाली पुलिस ने नौ प्वाइंट निर्धारित कर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाया था। लेकिन, चुनाव के चलते होमगार्ड और पुलिस के जवानों को चुनाव ड्यूटी की तैनाती मिलने से फोर्स की समस्या खड़ी हो गई। यही कारण रहा कि तिपहिया वाहनों ने मनमानी शुरू कर दी। आलम ये है कि शार्टकट के चक्कर में तिपहिया वाहन गुजरने शुरू हो गए। इस कारण वहां पर जाम की स्थिति बनने लगी। दूसरी ओर सीपरी बाजार में कच्चे पुल पर वन-वे की व्यवस्था। वहां पर भी सुरक्षा कर्मी तैनात न होने के कारण वहां भी जाम की स्थिति बनने लगी है। इस मामले में टीएसआई आरके सिंह ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में तैनात जवानों के लौटने पर पुरानी व्यवस्था पर अमल कर समस्या को दूर किया जाएगा।