फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   मतदान - जूनियर इंजीनियर्स संगठन की खबर

मतदान - जूनियर इंजीनियर्स संगठन की खबर

Thu, 25 Apr 2019 02:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
मतदान - जूनियर इंजीनियर्स संगठन की खबर

विज्ञापन
इंजीनियर्स ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
झांसी। मतदान महादान का संदेश जन - जन को देने के लिए राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने बुधवार को महानगर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष इंजीनियर आर के त्रिवेदी ने कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार सबसे महत्वपूर्ण अधिकार होता है।
मतदाता जागरूकता रैली मुन्नालाल पावर हाउस से शुरू हुई, जो जीवन शाह तिराहा, इलाइट चौराहा से होकर वापस मुन्नालाल पावर हाउस पहुंची। यहां केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पहले मतदान करें फिर जलपान करें। केंद्रीय महासचिव इंजीनियर जय प्रकाश ने कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक का सबसे अहम अधिकार वोट का अधिकार है। केंद्रीय संगठन सचिव इंजीनियर संजीव प्रभाकर ने कहा कि चुनाव में जनता एक ऐसे नेता को चुनती है, जो जनता को विकास की वैतरणी पार करा सके। इस अवसर पर क्षेत्रीय सचिव इंजीनियर अमित सक्सेना, अधिशासी अभियंता इंजीनियर दिनेश यादवेंदु, इंजीनियर अनुभव कुमार, उपखंड अधिकारी इंजीनियर धर्मवीर सिंह, इं. शोभित दीक्षित, इं. मुकेश चौरसिया, जिला अध्यक्ष इं. प्रमोद कुमार व सचिव इं. सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विद्यालयों में लगवाए बैनर
झांसी।
जिला विद्यालय निरीक्षक डा. नीरज कुमार पांडेय ने सभी कालेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए है कि वह अपने विद्यालय के मुख्य स्थान पर फ्लैक्स अथवा बैनर लगवाएं। इसमें मतदान की तिथि, मतदान का समय, मतदान के लिए पहचान पत्रों का विवरण आदि सूचनाएं अंकित करवाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed