फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   महिला नसबंदी रैंकिंग में ललितपुर सर्वश्रेष्ठ -City

महिला नसबंदी रैंकिंग में ललितपुर सर्वश्रेष्ठ -City

Wed, 26 Dec 2018 07:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
महिला नसबंदी रैंकिंग में ललितपुर सर्वश्रेष्ठ -City

विज्ञापन
महिला नसबंदी रैंकिंग में ललितपुर सर्वश्रेष्ठ
झांसी। परिवार नियोजन की स्थायी विधि महिला नसबंदी की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में झांसी मंडल के दो जिलों ने अपनी जगह बनाई है। इसमें 3624 महिला नसबंदी कराकर ललितपुर ने पहला स्थान पाया है, जबकि झांसी को तीसरा स्थान मिला है।
21 नवंबर 2018 से लेकर 20 दिसंबर 2018 तक की इस सूची में प्रदेश के सभी 75 जिलों को नामित किया गया है, जिसमें लक्षित महिला नसबंदी केसों के आधार पर सूची तैयार की गई है। परिवार नियोजन की स्थायी विधियों में शामिल महिला नसबंदी के मामलों में ललितपुर ने सबसे ज्यादा 3624 नसबंदी कराई हैं। इसके चलते ललितपुर को प्रदेश में पहला स्थान दिया गया है। 2222 नसबंदी कराने के साथ झांसी इस सूची में तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा इलाहाबाद को 2665 महिला नसबंदी कराने के साथ दूसरा स्थान मिला है। सीतापुर ने लगभग 2042 महिला नसबंदी कराई हैं और वह चौथे नंबर पर है। महाराजगंज को पांचवां स्थान मिला है।
विज्ञापन


फाइलोपियन ट्यूब करते ब्लॉक
महिलाओं में गर्भधारण को रोकने के लिए फाइलोपियन ट्यूब को ब्लॉक कर दिया जाता है। इस प्रक्रिया को नसबंदी कहते हैं। महिलाओं में नसबंदी एक स्थायी प्रक्रिया है, जिससे फिर वह भविष्य में गर्भधारण नहीं कर पाती है। 40 वर्ष से 45 वर्ष कि महिलाएं या ऐसी महिलाएं जिनकी उम्र 30 साल से ज्यादा है, जो और बच्चे नहीं चाहती हैं, वो नसबंदी करा सकती हैं। नसबंदी कराने के बाद महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed