{"_id":"5b83155a42c792465e1e94be","slug":"201535317338-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल - हॉकी-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल - हॉकी-City
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉकी में एलवीएम ने सभी मुकाबले जीते
झांसी। रविवार को खेल पखवाड़ा के अंतर्गत सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में खेले गए सिक्स ए साइड हॉकी प्रतियोगिता के अंडर-19 बालक वर्ग में एलवीएम एकेडमी, एलवीएम एकेडमी ए, अंडर-14 वर्ष वर्ग में एलवीएम एकेडमी बी और एलवीएम एकेडमी ए विजेता रहीं। ओपन बालिका वर्ग में एलवीएम एकेडमी बी ने जीत दर्ज की तथा दूसरे मैच में सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज व रानी लक्ष्मीबाई एकादश की टीम बराबरी पर रही।
मैदान पर खेले गए पहले मैच में बालक वर्ग अंडर-19 मुकाबले के पहले मैच में एलवीएम एकेडमी बी ने ध्यानचंद स्टेडियम को 7-5 से पराजित किया। एलवीएम बी टीम की ओर से सर्वाधिक चार गोल शैलेश ने किये। वहीं, दूसरे मुकाबले में एलवीएम एकेडमी ए ने लक्ष्मी व्यायाम मंदिर को 2-1 से पराजित किया। अंडर-14 वर्ष वर्ग के पहले मैच में एलवीएम एकेडमी बी ने ध्यानचंद स्टेडियम बी को 3-2 से पराजित किया। इस मैच में मोनिश भिंडरिया ने अपनी टीम की ओर से दो गोल किए। दूसरे मैच में एलवीएम एकेडमी ए ने ध्यानचंद स्टेडियम बी को 3-0 से शिकस्त दी।
ओपन बालिका वर्ग में खेले गए पहले मैच में एलवीएम एकेडमी बी ने अहिल्या बाई एकादश को 3-1 से पराजित किया, जिसमें एलवीएम एकेडमी की ओर से दीक्षा गोस्वामी ने दो गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। जबकि, दूसरा मैच सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज व रानी लक्ष्मीबाई एकादश के बीच हुआ। दोनों टीमों की ओर से 1-1 गोल कर मैच बराबरी पर रहा।
विज्ञापन
मैच के पूर्व मुख्य अतिथि रेल संस्थान के पूर्व सचिव अशोक सेन पाली व पूर्व हॉकी खिलाड़ी सलीम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर सुबोध खंडकर, सतीश चंद्र, सुनीता तिवारी, अशोक ओझा, सलीमुद्दीन मौजूद रहे।