{"_id":"5b6f06a44f1c1be8258b45a0","slug":"201534002852-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"41 ट्रेनों के समय में आंशिक परिवर्तन,,-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
41 ट्रेनों के समय में आंशिक परिवर्तन,,-City
Updated Sat, 11 Aug 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी ट्रेन की फोटो लगाएं।
---------------------
अब सिर्फ पांच मिनट रुकेगी शताब्दी एक्सप्रेस
सब हेड--- झांसी- लखनऊ इंटरसिटी 6.10 बजे की जगह 6.15 पर चलेगी
- 15 अगस्त से 41 ट्रेनों के समय में मामूली परिवर्तन
- 30 ट्रेनों का ठहराव समय 12 से 10 मिनट किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अगर आपको 15 अगस्त के बाद सफर पर जाना है तो ट्रेन के समय का पता जरूर कर लें। क्योंकि, 15 अगस्त से झांसी से चलने और गुजरने वाली 41 ट्रेनों के समय और ठहराव में मामूली परिवर्तन कर दिया गया है। इनमें 30 ट्रेनों का ठहराव समय 12 मिनट से घटाकर 10 मिनट कर दिया गया है। अब शताब्दी एक्सप्रेस सिर्फ पांच मिनट रुकेगी।
नई दिल्ली से हबीबगंज के बीच चलने वाली वीआईपी ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव समय घटाकर पांच मिनट कर दिया गया है। अभी यह ट्रेन आठ मिनट रुकती थी। इसी तरह झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 6.10 बजे की जगह 6.15 बजे रवाना होगी। कानपुर की तरफ जाने वाले दैनिक यात्रियों के लिए यह ट्रेन बेहद सुविधाजनक मानी जाती है। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस पंद्रह मिनट की जगह पांच मिनट की खड़ी होगी। इसी तरह मुंबई से गोरखपुर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस दस मिनट रुकेगी। झांसी से कोलकाता जाने वाली प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस रात 9.0 बजे की जगह रात 9.05 बजे जाएगी। इलाहाबाद से झांसी आने वाली पैसेंजर अब सुबह 6.45 की जगह 6.05 बजे आएगी, कानपुर से झांसी आने वाली पैसेंजर दोपहर 12.30 के स्थान पर दिन में1.50 बजे आएगी।
आंध्र प्रदेश एसी सुपरफास्ट दिन में एक बजे आएगी और दस मिनट रुकेगी, बंगलूरू राजधानी एक्सप्रेस रात 1.20 बजे आएगी व 1.25 तक रुकेगी, सदर्न एक्सप्रेस सुबह 5.25 पर आकर 5.35 बजे जाएगी, इंदौर राजेंद्र नगर एक्सप्रेस सुबह 4.35 बजे आएगी और 4.45 बजे जाएगी, तमिलनाडु एक्सप्रेस रात में 12.15 बजे आएगी और 12.25 बजे जाएगी। 12533 अप पुष्पक एक्सप्रेस रात 1.40 बजे और 12534 डाउन पुष्पक एक्सप्रेस 2.10 बजे जाएगी, तेलंगाना एक्सप्रेस रात 2.10 बजे आएगी और 2.20 बजे जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा कर्नाटका एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस, गोरखपुर पुणे एक्स, लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस, सुलतानपुर एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर एक्सप्रेस, उद्योग नगरी एक्सप्रेस, लखनऊ पुणे एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस, यशवंतपुर एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, पुणे लखनऊ एक्सप्रेस, गोवा एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस, बुंदेलखंड एक्सप्रेस, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस, बांद्रा झांसी एक्सप्रेस, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस के समय में मामूली फेरबदल किया गया है।