फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बढ़ रही ऑनलाइन ठगी की वारदातें

बढ़ रही ऑनलाइन ठगी की वारदातें

Mon, 24 Jul 2017 02:06 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
बढ़ रही ऑनलाइन ठगी की वारदातें
बढ़ रही ऑनलाइन ठगी की वारदातें
विज्ञापन

ललितपुर। जिले में ऑनलाइन ठगी की वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं। पिछले एक महीने में देखें तो दस से अधिक लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हो चुके हैं। इन पीड़ितों के खाते से रुपये गायब हुए हैं। इन मामलों का खुलासा करना तो दूर पुलिस इन्हें दर्ज करने में भी आनाकानी करती है।
लोगों से फोन के माध्यम से खाते से संबंधित जानकारी पूछकर ठग आसानी से लोगों को अपना शिकार बना ले रहे हैं। जानकारी के अभाव में लोग फोन पर अपने खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी साझा कर देते हैं और ठगी का शिकार हो जाते हैं। पुलिस के पास हर रोज ठगी के शिकार लोग अपनी पीड़ा लेकर आ रहे हैं। लेकिन पुलिस ने अभी तक इनकी कोई मदद नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

केस एक
--------------
ऑनलाइन ठगी करने वालों ने एक रिटायर्ड बैंक कर्मचारी को भी अपना निशाना बनाते हुए उसके खाते से 55 हजार रुपये हड़प लिए। कोआपरेटिव बैंक के रिटायर्ड सहायक एकाउंटेंट संतोष शर्मा ने बताया कि वह तालाबपुरा में किराए का कमरा लेकर रहता है। 19 जुलाई को उसके मोबाइल पर एक फोन आया और फोन करने वाले ने स्वयं को बैंक का मैनेजर बताते हुए एटीएम लॉक होने की जानकारी देते हुए एटीएम का कोड पूछा। इसके बाद उसके स्टेट बैंक के खाते से 55 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मेसेज आने के बाद जानकारी हुए कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर रुपये वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस दो
-----------------
बीते सोमवार को दोपहर एक बजकर तीन मिनट पर जमौरा निवासी एक युवक के पास +923034516235 से कॉल आई और फोन करने वाले ने स्वयं को एक फोन कंपनी का अधिकारी बताया। इसके बाद उसने बताया कि आपके सिम नंबर ने लकी ड्रा में 25 लाख रुपये का इनाम जीता है। टप्पेबाज ने पूछा कि आसपास कोई एयरटेल केयर सेंटर है। जब युवक ने कहा कि हां है तो फोनकर्ता ने एक एकाउंट नंबर देते हुए रुपये जमा करने की बात कही। इसके बाद जब युवक ने और जानकारी लेनी चाही तो फोनकर्ता ने अभद्रता करते हुए फोन काट दिया। इसके बाद युवक ने पुलिस को जानकारी दी।
----
ये अपनाते हैं हथकंडे
- आपके बीमा का बोनस आया है। इसके लिए खाते में सिक्योरिटी मनी जमा करनी है।
- लकी ड्रा में आपका नंबर चुना गया है। इसके लिए आपको सिक्योरिटी मनी बैंक में जमा करनी होगी।
- आपका एटीएम कार्ड ब्लाक कर दिया गया है। नया कार्ड बनाने के लिए पुराने कार्ड का नंबर चाहिए।
- खाते को अपडेट किया जा रहा है। इसके लिए खाते से संबंधित जानकारी चाहिए।
------
ये बरतें सावधानी
- लकी ड्र, इनाम, बोनस इत्यादि के नाम से आने वाली कॉल पर विश्वास न करें
- अपने खाते से संबंधित जानकारी किसी को न दें।
- एटीएम कार्ड का कोड और अन्य गोपनीय जानकारियां किसी को न दें और न ही कहीं लिख कर रखें।
- ऑनलाइन खरीदारी करते समय सावधानी बरतें।
- एटीएम के पासवर्ड को समय-समय पर बदलते रहें।
----------
यह रखें ध्यान
बैंक कभी भी अपने ग्राहकों से गोपनीय जानकारी फोन पर नहीं पूछता है। यदि आपके पास बैंक के नाम से कोई कॉल आती है तो अपनी बैंक शाखा के प्रबंधक से संपर्क करें। फर्जी कॉल होने पर तत्काल पुलिस को भी बताएं।
अन्य प्रदेशों से होती है धोखाधड़ी
ऑनलाइन ठगी का कारोबार अन्य प्रदेशों से किया जाता है। एक साल पहले पकड़े गए ठगों को पुलिस ने हरियाणा के हिसार समेत कई अन्य जगहों से गिरफ्तार किया था। स्वाट टीम की इस सफलता के बाद से पुलिस को अभी तक अन्य ठगों का पता नहीं चल पाया है। वर्तमान में हर रोज ऑनलाइन ठगी का शिकार लोग पुलिस के पास शिकायत लेकर आ रहे हैं।

इनका कहना है
-------------
ऑनलाइन ठगी के मामलों में तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। यदि किसी की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो रही है तो वह मुझसे संपर्क कर सकता है। इसके बाद तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

सलमान ताज पाटिल, एसपी
-------------------
ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए जागरूकता ही एकमात्र उपाय है। बैंक कभी भी किसी के खाते की गोपनीय जानकारी नहीं पूछता है। फोन आने पर तत्काल बैंक के टोल फ्री नंबर या बैंक में संपर्क करना चाहिए। बैंक भी समय-समय पर जागरूक करते रहते हैं।
एके मित्तल, लीड बैंक मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed