{"_id":"595675ca4f1c1b7c0c8b47ce","slug":"201498838474-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूल काउंसलिंग में छात्रों के पास फिर मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूल काउंसलिंग में छात्रों के पास फिर मौका
Updated Fri, 30 Jun 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूल काउंसलिंग में छात्रों के पास फिर मौका
- एलयू दो-तीन दिन बाद जारी कर सकती है शेड्यूल
- 3.5 लाख से ज्यादा रैंक वाले छात्र भी होंगे शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बीएड छात्र-छात्राओं को पूल काउंसलिंग के जरिए एक बार फिर कॉलेज में प्रवेश पाने का मौका मिलेगा। हालांकि, लखनऊ यूनिवर्सिटी (एलयू) ने अभी कोई शेड्यूल जारी नहीं किया है लेकिन पांच जुलाई के बाद पूल काउंसलिंग शुरू होने की संभावना है।
इस बार बीएड की परीक्षा में साढ़े चार लाख से अधिक परीक्षार्थी पास हुई थे। काउंसलिंग की आयोजक लखनऊ विश्वविद्यालय ने छह से 28 जून तक बीएड काउंसलिंग कराई। इसमें एक से साढ़े तीन लाख रैंक तक के छात्र-छात्राओं को बुलाया गया। अब प्रदेश में साढ़े तीन लाख से अधिक रैंक वाले एक लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को काउंसलिंग कराने का मौका नहीं मिला है। ये पूल काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे। लखनऊ यूनिवर्सिटी दो-तीन दिन बाद पूल काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर सकती है। संभावना जताई जा रही है कि पूल काउंसलिंग पांच जुलाई के बाद होगी। इनमें एक से साढ़े तीन लाख रैंक वाले वो छात्र-छात्रा भी शामिल हो सकेंगे, जो 28 जून तक चली प्रथम चरण की काउंसलिंग में हिस्सा नहीं ले सके हैं। पिछले साल तक तो ऐसे विद्यार्थियों को भी मौका मिला है, जिन्होंने कॉलेज की च्वाइस नहीं भी या फिर उन्हें कॉलेज आवंटन हुआ ही नहीं। वहीं, पसंदीदा कॉलेज आवंटन नहीं होने पर बकाया फीस जमा न करने वाले विद्यार्थी भी पूल काउंसलिंग में शामिल हुए।
बॉक्स..
वापस ले सकते हैं ड्राफ्ट
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में कॉलेज की च्वाइस न भरने वाले और कॉलेज आवंटन न होने वाले छात्र-छात्राओं को ड्राफ्ट वापस किए जा रहे हैं। काउंसलिंग में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थी सुबह 11 से शाम चार बजे तक बीयू के शिक्षण संस्थान केंद्र में आकर ड्राफ्ट ले सकते हैं। साथ में डिमांड ड्राफ्ट की रिसीविंग लानी होगी।