{"_id":"5fb42dd18ebc3e9b90283eac","slug":"2000-thousand-vehicle-affix-a-high-security-number-palte-jhansi-news-jhs181262110","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हजार वाहनों पर लग सकी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हजार वाहनों पर लग सकी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
विज्ञापन
कार
- फोटो : ???? ??????
झांसी। प्रदेश सरकार ने सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन जिले में अब तक महज दो हजार वाहनों पर नई नंबर प्लेट लग सकी है। मौजूदा समय में कम संख्या में वाहन चालक प्लेट लगवाने पहुंचे हैं। इसे लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू करने की तैयारी की है।
पिछले दिनों शासन ने 2019 से पहले पंजीकृत हुए वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए कहा था। सरकार की मंशा है कि वाहनों पर नंबर प्लेट लगने के बाद हर वाहन का डाटा ऑनलाइन हो जाएगा। जिसके चलते दुर्घटना या वाहन चोरी होने पर आसानी से लोकेशन मिल सकेगी। बताया जाता है कि नंबर प्लेट पर 16 अंकों का डिजिटल कोड लगा हुआ है। जिसे स्कैन करने के बाद पूरी जानकारी मिल जाएगी। अब तक नए वाहनों पर ही नंबर प्लेट लगाने की व्यवस्था है। अब इसे पुराने वाहनों पर भी लगाया जाएगा।
जिले भर में कुल मिलाकर चार लाख से अधिक वाहन पंजीकृत हैं, लेकिन अब तक दो हजार वाहन ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट से लैस हो सके हैं। बताया जाता है कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट डीलर प्वाइंट से ही लगाई जा रही है। यहां अभी लोग कम संख्या में पहुंच रहे हैं। इसे लेकर परिवहन विभाग सख्ती करने की तैयारी कर रहा है। एआरटीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि शासन से नबंवर माह में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए कहा गया है। अभी कार्रवाई से वाहन चालकों को छूट दी गई है। इसके बाद सख्ती की जाएगी।