फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   200 bed girls hostel will be made

बीयू में बनेगा 200 बेड का गर्ल्स हॉस्टल

Sat, 27 Mar 2021 12:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
200 bed girls hostel will be made
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की बैठक में वित्त, परीक्षा और संबद्धता समिति की बैठकों पर मुहर लग गई। तय हुआ कि विश्वविद्यालय में 200 बेड का गर्ल्स हॉस्टल बनेगा। इसके लिए बजट में प्रावधान किया गया है। साथ ही शिक्षकों की छुट्टियां और वर्ष 2016-17 और 2017-18 की बैलेंस शीट का भी अनुमोदन कर दिया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय में हुई वित्त समिति की बैठक में एक अरब रुपये से ज्यादा का व्यय आंका गया था, जबकि आय 95 करोड़ रुपये आंकी गई थी। कुल मिलाकर साढ़े पांच करोड़ घाटे का बजट पेश किया गया था। इस बार के बजट में ज्यादातर मूलभूत सुविधाओं पर ही फोकस किया गया, जिसमें सैलरी, परीक्षा खर्च आदि शामिल हैं। मौजूदा बजट में खर्च पिछले साल से काफी कम आंका गया है। विश्वविद्यालय के पिछले बजट का खर्च 111 करोड़ अनुमानित था, जबकि आय 84 करोड़ आंकी गई थी, जो कि 27 करोड़ घाटे का बजट था। हालांकि, कोरोना काल के चलते ज्यादा खर्च हो ही नहीं सका। आय पर भी असर पड़ा। शुक्रवार को कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन की अध्यक्षता में हुई बैठक में वित्त, परीक्षा, संबद्धता समिति की बैठक का अनुमोदन हुआ। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय में छात्राओं के लिए 200 बेड हॉस्टल की जरूरत है। बजट में इसके निर्माण के लिए प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

सेल्फ फाइनेंस कोर्सों में पांच करोड़ ज्यादा आए
कोरोना काल में इस बार छात्र-छात्राओं ने बाहर जाकर पढ़ने के बजाए नजदीकी शिक्षण संस्थानों में ही शिक्षा ग्रहण करने पर जोर दिया। इसी वजह से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कैंपस कोर्सों में भी प्रवेश दस फीसदी से ज्यादा हुए। इसके चलते सेल्फ फाइनेंस कोर्सों से चार-पांच करोड़ रुपये ज्यादा आय हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर जिले में चार से छह नोडल सेंटर बनेंगे
विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों की परीक्षा अगले महीने से शुरू होनी है। ऐसे में तय हुआ है कि इस बार से हर जिले में चार से छह नोडल सेंटर बनाए जाएंगे। वहीं से प्रश्नपत्र मिलेंगे और परीक्षा के बाद कॉपियां जमा होंगी। जीपीएस के जरिए हर कॉलेज की स्थिति निकाली। दूरी के आधार पर ही नोडल सेंटर बनाए जा रहे हैं। बुंदेलखंड में 32 से 33 सेंटर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed