{"_id":"680161cf1b13b4c5730aabd4","slug":"20-transformers-blew-up-in-17-days-je-sdo-asked-for-answers-jhansi-news-c-11-jhs1004-535753-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 17 दिन में फुंके 20 टांसफार्मर, जेई-एसडीओ से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 17 दिन में फुंके 20 टांसफार्मर, जेई-एसडीओ से जवाब तलब
विज्ञापन
झांसी में 7, ललितपुर में 8 तो उरई में डैमेेज हुए 5 ट्रांसफार्मर, मुख्य अभियंता ने दिया नोटिस
पाॅवर कारपोरेशन के निर्देश के बाद ट्रांसफार्मरों की निगरानी हुई तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। चालू माह के 17 दिन में झांसी जोन में कुल 20 ट्रांसफार्मर फुंक गए। इसमें झांसी शहर में एक, झांसी ग्रामीण में 3, मऊरानीपुर में 3, उरई में 5 और ललितपुर में 8 ट्रांसफार्मर खराब हुए। मुख्य अभियंता ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है। यदि अभियंता का जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति मिले, इसे लेकर पावर कारपोरेशन सतर्कता दिखा रहा है। खासतौर से ट्रांसफार्मरों को सही-सलामत रखने पर जोर दिया जा रहा है। अब ट्रांसफार्मर फुंकता है तो इसकी जवाबदेही तय करते हुए विभागीय अफसरों पर नकेल कसी गई है। ट्रांसफार्मर फुंकने पर एक्सईएन, एसडीओ व जेई के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
ट्रांसफार्मर की निगरानी के लिए क्षेत्र में टीजी-2 और लाइनमैन को निगरानी के लिए तैनात कर दिया गया है। एक टीजी-2 व लाइनमैन को क्षेत्र में ट्रांसफार्मर चिह्नित करते हुए देखभाल के निर्देश दिए हैं। ऐसे में उक्त कर्मी इनकी देखभाल बड़ी ही बारीकी से कर रहे हैं।
विज्ञापन
बोले अभियंता : पहले संसाधन उपलब्ध कराएं, फिर करें कार्रवाई
ट्रांसफार्मर फुंकने के मामले में अभियंताओं का आरोप है कि प्रबंधन उन्हें पर्याप्त संसाधन मुहैया नहीं करा रहा है और तनिक गलती होने पर कार्रवाई की जा रही है। यदि बेहतर काम चाहिए तो पहले उन्हें संसाधन दिए जाएं। इसके बाद उनकी जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाए। फिलहाल अभी जो ट्रांसफॉर्मर के डैमेज पर कार्रवाई की जा रही है, उसका उन्होंने विरोध जताया।
वर्जन -
पावर कारपोरेशन के निर्देश पर ट्रांसफार्मरों की निगरानी की जा रही है। यदि कहीं ट्रांसफार्मर खराब होगा तो संबंंधित जेई-एसडीओ को जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में अप्रैल में अब तक फुंके 20 ट्रांसफार्मरों में संबंधित को नोटिस दिया गया है। उचित जवाब न होने पर उन पर कार्रवाई होगी। - मोहम्मद सगीर, मुख्य अभियंता, विद्युत वितरण मंडल, झांसी