{"_id":"6621ab0ea5c353a4a9019687","slug":"20-thousand-students-could-not-fill-the-examination-form-now-chance-till-24th-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-299995-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 20 हजार विद्यार्थी नहीं भर पाए परीक्षा फॉर्म, अब 24 तक मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 20 हजार विद्यार्थी नहीं भर पाए परीक्षा फॉर्म, अब 24 तक मौका
विज्ञापन
वार्षिक परीक्षा वाले स्नातक, परास्नातक कोर्सों के छात्रों के लिए बीयू ने फिर बढ़ाई तिथि
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विवि कैंपस और संबद्ध कॉलेज में वार्षिक परीक्षा वाले स्नातक, परास्नातक कोर्सों के प्रवेश परीक्षा फॉर्म करीब 20 हजार विद्यार्थी नहीं भर पाए हैं। छात्रों ने बीयू प्रशासन को प्रार्थनापत्र देकर वेबसाइट में समस्या होने का हवाला देते हुए तिथि बढ़ाने की मांग की थी। अब विवि ने विद्यार्थियों को विलंब शुल्क के साथ 24 अप्रैल तक फॉर्म भरने का मौका दिया है।
वार्षिक पद्धति पर आधारित बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएचएससी, बीएससी गृह विज्ञान, एमए और एमकॉम कोर्सों के संस्थागत, व्यक्तिगत, भूतपूर्व, बैक पेपर, श्रेणी सुधार, मानवाधिकार और पर्यावरण एकल विषयों के अभ्यर्थियों के लिए बीयू ने 1500 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 18 अप्रैल तक बढ़ाई थी। इस साल करीब एक लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें लगभग 20 हजार विद्यार्थी फॉर्म ही नहीं भर पाए। इसके बाद छात्रों ने प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि वेबसाइट में तकनीकी त्रुटि के कारण वह परीक्षा फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि छात्र हित में 24 अप्रैल तक आवेदन तिथि बढ़ा दी है। बीयू की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर जाकर विद्यार्थी तय विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भर सकेंगे।
-- -- -- -- -- -- -
सम सेमेस्टर के कोर्सों के परीक्षा फॉर्म भरने की भी तिथि बढ़ी
बीयू ने कैंपस और कॉलेजों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संचालित बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएचएससी, एमए, एमकॉम के सम सेमेस्टर और व्यावसायिक कोर्सों जैसे बीटेक, बीए, बीएससी ऑनर्स, बीबीए, एमबीए, बीफार्मा, बीपीएड, एलएलबी, बीएससी कृषि, एमएससी, एलएलएम आदि के द्वितीय, चतुर्थ, षष्टम, अष्टम और दशम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की भी तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 24 अप्रैल तक परीक्षा आवेदन कर सकेंगे।