{"_id":"668b0b197643096341019504","slug":"20-teams-will-catch-electricity-thieves-from-ten-areas-jhansi-news-c-11-jhs1002-347566-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: दस इलाकों के बिजली चोरों को पकड़ेंगी 20 टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: दस इलाकों के बिजली चोरों को पकड़ेंगी 20 टीमें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बिजली चोरी के कारण महानगर के दस इलाकों में फॉल्ट और ब्रेकडाउन हो रहा है। विभाग ने बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। बीस टीमें गठित की गई हैं।
अधिकारियों ने बिजली आपूर्ति की समीक्षा करते हुए उन इलाकों को चिह्नित किया है, जहां सबसे अधिक फॉल्ट के साथ लाइन में ब्रेकडाउन की समस्या पैदा हो रही है। लाइनमैनों से उक्त इलाकों का सर्वे भी कराया गया है। मुकरायाना, बिसातखाना, उनाव गेट, छनियापुरा, पुलिया नंबर नौ, सैयर गेट, नंदनपुरा, अलीगोल, तालपुरा और खुशीपुरा इलाकों में अधिक बिजली चोरी होने पर विभाग ने बीस टीमें गठित की हैं। मुख्य अभियंता अब्बास रिजवी ने बताया कि फॉल्ट और लाइन ब्रेकडाउन होने के कारण उपभोक्ताओं के साथ ही बिजली कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सोमवार से अभियान चलाकर कार्रवाई शुरू की जाएगी।