फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   20 new buses will soon join the fleet of roadways

झांसी के लोगों के लिए अच्छी खबर: रोडवेज के बेड़े में जल्द शामिल हो जाएंगी 20 नई हाईटेक बसें

Mon, 03 Oct 2022 12:57 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 03 Oct 2022 12:57 AM IST
सार

झांसी मंडल से अभी 140 रोडवेज बसें संचालित की जाती हैं। जिनमें 40 से ज्यादा बसें ऐसी हैं, जो जर्जर हाल हैं। विभाग द्वारा इन बसों के संचालन में काफी परेशानी होती है। इससे महानगर के कई रूट प्रभावित होते हैं। इसको लेकर लगातार झांसी मंडल से 20 नई बसों की मांग भेजी गई है।

विज्ञापन
20 new buses will soon join the fleet of roadways
रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोडवेज के झांसी परिक्षेत्र के बेड़े में दीपावली तक 20 नई बसें शामिल हो सकती हैं। इन बसों को कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर व वाराणसी रूट पर दौड़ाया जाएगा। रोडवेज की ओर से इसका प्लान तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


झांसी मंडल से अभी 140 रोडवेज बसें संचालित की जाती हैं। जिनमें 40 से ज्यादा बसें ऐसी हैं, जो जर्जर हाल हैं। विभाग द्वारा इन बसों के संचालन में काफी परेशानी होती है। इससे महानगर के कई रूट प्रभावित होते हैं। इसको लेकर लगातार झांसी मंडल से 20 नई बसों की मांग भेजी गई है।
विज्ञापन


जल्द ही स्वीकृति मिलते ही बसें मिलने की संभावना है। इससे झांसी, ललितपुर और जालौन से कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर और वाराणसी जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या ज्यादा है और फेरे कम हैं, उन रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही जिन रूटों पर बसें संचालित नहीं की जा रही हैं, उन पर भी विचार किया जा रहा है।

32 बसों की हो चुकी है उम्र पूरी
झांसी मंडल से संचालित की जा रहीं रोडवेज की 32 बसों की उम्र पूरी हो चुकी है। इनकी हालत ऐसी है कि बसों की सीट फ टी हुई हैं, शीशे टूटे हुए हैं। ऐसे में विभाग ने इन बसों को रिटायर करने का मन बना लिया है। इसके लिए पत्राचार किया जा चुका है। जैसे ही आदेश आएगा। इनका संचालन बंद कर दिया जाएगा।

रोडवेज बसों का बेड़ा बढ़ाने के लिए मुख्यालय से 20 बसों की मांग की गई। ये बसें आधुनिक तकनीक से लैस हाेंगी। इनसे प्रदूषण नहीं होगा। साथ ही यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। - लोकेश राजपूत, सेवा प्रबंधक परिवहन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed