फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   20 lakh silver found with the passenger in the train

ट्रेन में यात्री के पास मिली 20 लाख की चांदी

Mon, 07 Mar 2022 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
20 lakh silver found with the passenger in the train
झांसी। रविवार को आरपीएफ क्राइम ब्रांच (डिटेक्टिव विंग) व जीआरपी द्वारा की गई जांच में समता एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री के पास 20 लाख रुपये की चांदी बरामद हुई। जांच में यात्री चांदी से संबंधित कोई प्रपत्र नहीं दिखा सका। इस पर उसे बरामद माल समेत आयकर विभाग के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आरपीएफ और जीआरपी द्वारा खासी सतर्कता बरती जा रही है। इसी के मद्देनजर जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा रविवार को गाड़ी संख्या 12807 समता एक्सप्रेस में चेकिंग की जा रही थी। इसी दरम्यान कोच नंबर बी-4 पर यात्रा कर रहे आगरा की लोहामंडी हसनपुरा निवासी यात्री कन्हैया लाल के पास से 29 किलोग्राम चांदी बरामद हुई, जिसकी बाजारू कीमत 20 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई। यात्री चांदी से संबंधित कोई प्रपत्र नहीं दिखा सका। इस पर यात्री को मय माल के आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। विभाग द्वारा पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed