{"_id":"5d823d518ebc3e016b6af3fd","slug":"2-tracko-me-bhidant-ke-bad-lgi-aag-2-jhulshe-jhansi-news-jhs148329037","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रकों में भिड़ंत के बाद लगी जबरदस्त आग, दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रकों में भिड़ंत के बाद लगी जबरदस्त आग, दो झुलसे
विज्ञापन
मोंठ थाना क्षेत्र में भिडंत के बाद ट्रकों में लगी भीषण आग।
- फोटो : MOTH
दो ट्रकों में भिड़ंत के बाद लगी जबरदस्त आग, दो घायल
मोंठ (झांसी)। थाना के ग्राम परगहना के पास गाय को बचाने के प्रयास में दो ट्रकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई और दोनों ट्रक धू धू कर जलने लगे। ट्रक में मौजूद दो लोग घायल हो गए। घायलों को मोंठ अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात एक बजे थाना अंतर्गत ग्राम परगहना के पास गाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक डिवाइडर से टकरा गया और डिवाइडर को तोड़ कर दूसरी साइड सड़क पर एक अन्य ट्रक से टकरा गया। टक्कर से दोनों ट्रकों में आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सड़क से गुजर रहे अन्य ट्रक चालकों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक सवार दो लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल ले गए। पुलिस ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी। पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को काबू में कर लिया। लेकिन जब तक आग बुझ पाती तब तक दोनों ट्रक जल गए। पुलिस के अनुसार घायल सत्यनारायण निवासी करकरिया राजस्थान एवं कानपुर देहात के थाना भोगनीपुर के ग्राम सुकसौरा निवासी गोलू घायल हो गए। उपचार के लिए दोनों को अस्पताल भेजा गया। सत्यनारायण की हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर कर दिया गया।