फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   2 sal me 25 fisidi hi aayusman card bane

दो साल में 25 फीसदी ही आयुष्मान कार्ड बने

Mon, 05 Jul 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
2 sal me 25 fisidi hi aayusman card bane
लेटलतीफी: दो साल में 25 फीसदी ही आयुष्मान कार्ड बने
विज्ञापन

झांसी। झांसी में आयुष्मान कार्ड बनाने की रफ्तार सुस्त है। पिछले दो सालों में 5.90 लाख लाभार्थियों के सापेक्ष 25 फीसदी लोगों के ही गोल्डन कार्ड बन पाए हैं। गरीबों को इलाज में बड़ी राहत देने वाली इस योजना पर कोरोना ने भी ग्रहण लगाने का काम किया है।
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना की शुरूआत देश में सितंबर 2018 को हुई थी। इसके बाद से लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनने शुरू हो गए थे। इसके तहत समाज के कमजोर वर्ग को लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा मिलती है। इसको प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भी कहा जाता है। कार्ड धारक के बीमार होने पर साल भर में पांच लाख रुपये तक का खर्च सरकार उठाती है। फिर चाहें व्यक्ति सरकारी अस्पताल में भर्ती हो या प्राइवेट में। झांसी में 5.90 लाख के कार्ड बनने का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष 1.45 लाख लाभार्थियों के कार्ड बन चुके हैं। जो कि लक्ष्य के सापेक्ष 25 फीसदी ही है। कोरोना काल में एक अप्रैल 2020 से जून 2021 तक 45 हजार आयुष्मान कार्ड बने हैं।
विज्ञापन

कैसे हुआ नामों का चयन
आयुष्मान भारत योजना का लाभ गरीब, वंचित ग्रामीण, शहरी श्रमिक और आर्थिक रूप से बेहद कमजोर शहरी परिवार इस योजना के पात्र हैं। 2011 में की गई सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना के अनुसार जिन व्यक्तियों के नाम गरीबी रेखा में हैं, वे खुद आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बनवा सकते हैं
- फ्री हेल्पलाइन नंबर 180018004444 पर कॉल करें।
- नजदीकी सूचीबद्ध अस्पताल में आरोग्य मित्र से मिलें।
- नजदीकी जन सेवा केंद्र पर संपर्क करें।
- साथ में आधार, राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर लेकर जाएं।
वर्जन..
गोल्डन कार्ड बनाने का काम तेजी से चल रहा है। कोरोना काल में ही 45 हजार आयुष्मान कार्ड बने हैं। आगे भी तेजी से अभियान चलाकर कार्ड बनवाए जाएंगे। - डॉ. महेंद्र कुमार, नोडल अधिकारी, पीएमजेएवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed