{"_id":"572f8b494f1c1ba9485cd35b","slug":"2-8-million-will-be-from-the-new-sewer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अट्ठाईस लाख से बनेगा नया नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अट्ठाईस लाख से बनेगा नया नाला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
overwride, jhnasi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। फिल्टर से दतिया गेट जाने वाली सड़क पर पुराने नाले को दोबारा बनाने का निर्णय कर चुके नगर निगम ने इसके लिए 28 लाख का बजट स्वीकृत कर दिया है। खुदाई कार्य शुरू कर दिया गया है। नाले के साथ-साथ एक पुलिया भी बनाई जा रही है, ताकि गंदा पानी बरसात में सड़क पर न बहे।
दतिया गेट और फिल्टर के बीच सड़क किनारे बने एक पुराने नाले में बरसात के दिनाें में उफान आने पर गंदा पानी सड़क पर फैलने लगता है। इससे आवागमन तो प्रभावित होता ही है, आसपास के घरों में भी गंदा पानी पहुंच जाता है। इस नाले का पक्का निर्माण कराने की मांग कई दिनों से उठ रही थी।
महापौर किरण राजू बुकसेलर ने बताया कि सदन की बैठक में इस मांग को उठाया गया और सर्वसम्मति से नाले के निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान कर दी गई। नाले का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जेसीबी मशीन से खुदाई कराई गई है। उन्होंने बताया कि 28 लाख की लागत से पूरा नाला पक्का बनाया जाएगा। साथ ही बीच में एक बड़ी पुलिया भी बनेगी। जिससे पानी की निकासी आसानी से हो सके और बरसात में सड़क पर गंदा पानी न फैले।