फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   फैनी तूफान का बुंदेलखंड पर असर

फैनी तूफान का बुंदेलखंड पर असर

Fri, 03 May 2019 03:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
फैनी तूफान का बुंदेलखंड पर असर
‘फैनी’ से बुंदेलखंड भी नहीं रहेगा अछूता
विज्ञापन


झांसी। चक्रवाती तूफान ‘फैनी’ का आंशिक असर झांसी समेत पूरे बुंदेलखंड पर पड़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इसके चलते हवाओं की गति छह से सात किलोमीटर तक बढ़ जाएगी। यह सिलसिला चार-पांच मई तक चल सकता है। इसकी वजह से पूर्वी उत्तर प्रदेश और कानपुर क्षेत्र में बारिश होने के भी आसार हैं।
कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के एसोसिएट प्रोफेसर और मौसम वैज्ञानिक डॉ.नौशाद खान के अनुसार फैनी श्रीलंका में विकसित हुआ है। भारत में अधिक तापमान और हवा के कम दबाव के चलते इसका असर ओडिशा (उड़ीसा) व अन्य तटीय क्षेत्रों में ज्यादा रहेगा। मौसम के उतार चढ़ाव के कारण यह अपना रुख भी बदल सकता है। बुंदेलखंड में इसके व्यापक असर की आशंका कम है। फिर भी हवाओं की गति जरूर बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में झांसी व आस पास के क्षेत्र में छह-सात किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा बह रही है। फैनी तूफान के असर से यह बढ़कर दोगुनी या इससे कुछ अधिक हो सकती है। उनके अनुसार बुंदेलखंड से ज्यादा असर पूर्वी उत्तर प्रदेश व कानपुर क्षेत्र में पड़ेगा। वहां तेज हवाओं के साथ बारिश की भी संभावना है। जिन किसानों की फसल खेतों में है उनके लिए यह बड़ी चुनौती हो सकती है।
विज्ञापन


निरस्त रहेगी उत्कल एक्सप्रेस
झांसी। भीषण तूफान फैनी को ध्यान में रखते हुए पुरी से हरिद्वार जाने वाली 18477 उत्कल एक्सप्रेस को दो व तीन मई को निरस्त कर दिया गया। यह ट्रेन झांसी चार व पांच मई को नहीं आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed