{"_id":"5cc75a0cbdec22071e6d4562","slug":"191556568588-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सन्नाटा सड़के बनीं खेल का मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सन्नाटा सड़के बनीं खेल का मैदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सन्नाटा सड़कें बनीं खेल का मैदान
झांसी। सोमवार को जहां बूथों पर सियासत का भविष्य तय हो रहा था, वहीं बच्चे और युवा सन्नाटी सड़कों को खेल का मैदान बनाए हुए थे। झांसी में बच्चे से लेेकर बुजुर्ग तक सब अपने रंग में थे। कोई क्रिकेट का आनंद ले रहा था तो कोई गली कूचों में शतरंज की बिसात बिछाकर समय पास कर रहा था। अधिकांश दुकानें बंद थीं। शाम छह बजे तक चाय पान की गली मुहल्लों में इक्का दुक्का दुकानें ही खुली थीं।
सुबह छह बजे से ही मतदान केंद्रों के 200 मीटर दूर मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों के बस्ते लगने शुरू हो गए। सात बजते ही मतदाताओं का घर से निकलकर पोलिंग बूथों पर आना शुरू हो गया। वह अपने- अपने परिचितों के चेहरे देखकर बस्तों पर रुक गए। आठ बजने तक शहर क्षेत्र के अधिकांश बूथों पर वोटरों की लाइनें लग गईं। इसी समय से मतदान केंद्रों के आसपास प्रत्याशियों के एजेंटों की चहलकदमी बढ़ गई। सुबह दस बजे तक गली मुहल्लों में खुली इक्का दुक्का चाय की दुकानों पर खड़े होकर लोग चुनावी समीकरण पर चर्चा करने लगे। तेज धूप के बाद भी मतदान स्थलों पर वोटरों के आने का सिलसिला थमा नहीं।
इधर, बच्चे और युवा वक्त बिताने के लिए आम दिनों में व्यस्त रहने वाले सराफा बाजार, बड़ा बाजार, न्यू रोड, तलैया मुहल्ला, सदर बाजार व अन्य सन्नाटा सड़कों पर क्रिकेट खेलकर मस्ती करते रहे। बुजुर्ग शतरंज की बिसात बिछाकर वक्त गुजारते रहे।
विज्ञापन
गुल रही बिजली
झांसी। मतदान के दिन गल्ला मंडी सबस्टेशन के ट्रांसफार्मर की केबल खराब हो गई। इससे गल्ला मंडी फीडर की बिजली छह घंटे तक बाधित रही। हालांकि, बीच- बीच में दूसरे फीडर से बिजली देकर समस्या को कम करने का प्रयास किया गया। वहीं, बिजली न रहने से संबंधित मतदान केंद्रों की ईवीएम बैटरी से संचालित की गईं।