{"_id":"5cc759e8bdec220774412ae8","slug":"191556568552-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 बूथों पर बदली गईं वीवीपैट मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 बूथों पर बदली गईं वीवीपैट मशीनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 बूथों पर बदली गईं वीवीपैट मशीनें
झांसी। चुनाव के दरम्यान गड़बड़ी सामने आने पर 20 पोलिंग बूथों पर वीवीपैट मशीनें बदली गईं। इसके अलावा पांच बूथों पर ईवीएम मशीनों को भी बदला पड़ा। इससे मतदान भी प्रभावित हुआ।
मतदाता तस्दीक कर सकें कि जिस प्रत्याशी को उन्होंने वोट दिया, वो उसी के खाते में गया है, इसके लिए 2017 में हुए विधानसभा के चुनाव में पहली बार वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल किया गया था। लेकिन, तब ये मशीनें सिर्फ झांसी विधानसभा के पोलिंग बूथों पर ही लगाई गईं थीं। इस लोकसभा चुनाव में पहली बार संसदीय क्षेत्र के सभी बूथों पर वीवीपैट मशीनें लगाई गईं। मतदान की शुरुआत से पहले मॉकपोल के दौरान और इसके बाद कंट्रोल रूम में वीवीपैट मशीनों के काम न करने की शिकायतें आती रहीं। इस पर तत्काल मशीनों को बदलने की व्यवस्था की गई। इस दरम्यान कुछ स्थानों पर मतदान भी प्रभावित हुआ। झांसी विधानसभा क्षेत्र में आधा दर्जन बूथों की वीवीपैट मशीनें बदली गईं। इसी प्रकार मऊरानीपुर के दो, गरौठा के दस, और बबीना विधानसभा क्षेत्र के तीन बूथों पर लगीं वीवीपैट मशीनों को बदला गया। उल्लेखनीय है कि सेक्टर मजिस्ट्रेटों के पास रिजर्व में मशीनें रखी गईं थीं। समस्या सामने आने पर तत्काल नई मशीन लगा दी गईं।
वहीं, सिमरावारी के पोलिंग बूथ पर मॉक पोल के दरम्यान ही ईवीएम गड़बड़ा गई थी। इसे बदलने के बाद मतदान शुरू हुआ। इसके अलावा आवास विकास के सरस्वती ज्ञान मंदिर में ही शुरुआत से ईवीएम गड़बड़ा गई, जिसे बदला गया। इससे यहां तकरीबन पौन घंटे की देर से मतदान शुरू हो पाया। बीकेडी के मतदान केंद्र में भी ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी सामने आई।