फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ड्रेस कोड में न आने पर छात्रों को प्रवेश से रोका-City

ड्रेस कोड में न आने पर छात्रों को प्रवेश से रोका-City

Thu, 02 Nov 2017 07:14 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
ड्रेस कोड में न आने पर छात्रों को प्रवेश से रोका-City
ड्रेस कोड में न आने पर छात्रों को प्रवेश से रोका
विज्ञापन

- गुरु हरिकिशन कॉलेज का मामला, बाद में दी एंट्री
- प्राचार्य ने मुलाकात कर दिया एक सप्ताह का समय
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
गुरु हरकिशन डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं को ड्रेस कोड का पालन न करने पर कैंपस में एंट्री करने से रोक दिया गया। बाद में प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं से गेट पर जाकर मुलाकात की। कोड के अनुसार ड्रेस पहनने के लिए एक सप्ताह की मोहलत देने के बाद विद्यार्थियों को प्रवेश दे दिया गया।

रोजाना की तरह बृहस्पतिवार को भी गुरु हरकिशन कॉलेज के छात्र-छात्राएं सुबह दस बजे मेन गेट पर पहुंचे, तो उन्हें रोक दिया गया। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं से कहा कि कॉलेज के ड्रेस कोड अनुसार विद्यार्थियों को क्रीम अथवा बादामी रंग की शर्ट और भूरे रंग की पैंट पहननी चाहिए। जबकि, कई विद्यार्थी सफेद रंग शर्ट पहनकर आ रहे हैं। हालांकि, कुछ देर बाद छात्र-छात्राओं को प्रवेश दे दिया गया। विद्यार्थियों का कहना है कि प्रवेश के समय उन्हें ड्रेस कोड के बारे में नहीं बताया गया था। अब दोबारा कपड़े सिलवाने पड़ेंगे। प्राचार्य डॉ. जयश्री दासानी ने कहा कि प्रवेश के समय ही विद्यार्थियों को ड्रेस कोड के बारे में बता दिया गया था। प्रवेश के बाद भी कई बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं लेकिन विद्यार्थी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। छात्र-छात्राओं को अब एक सप्ताह का समय दिया गया है। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed