फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   महत्वपूर्ण,,ध्यानचंद से जुड़ी खबर-City

महत्वपूर्ण,,ध्यानचंद से जुड़ी खबर-City

Thu, 07 Sep 2017 10:19 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
महत्वपूर्ण,,ध्यानचंद से जुड़ी खबर-City
फोटो
विज्ञापन

------
झांसी की शान, दद्दा को दिलाना है सम्मान
मेजर ध्यानचंद को ‘भारतरत्न’ दिलाने की मुहिम में आप भी शामिल हों
अमर उजाला ने शुरू किया ऑनलाइप हस्ताक्षर अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
अमर उजाला ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को भारतरत्न दिलाने की मुहिम एक बार फिर छेड़ी है। अमर उजाला डॉट कॉम पर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। इसे अमर उजाला के फेसबुक पेज पर चलाया जा रहा है। अभी तक बहुत से लोगों ने इस पर अपने हस्ताक्षर दर्ज कर दिए हैं। आप सब भी जागें। अपने बुंदेलखंड के गौरव दद्दा ध्यानचंद को सम्मान दिलाने की मुहिम से जुड़े। अपनी टीम के अधिकाधिक सदस्यों से अपील करें और इस मुहिम में ज्यादा से ज्यादा हस्ताक्षर कराने में अपना योगदान दें।
समूची दुनिया हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की खेल तकनीक की कायल थी। उनके खेल कौशल का जर्मन तानाशाह हिटलर भी मुरीद था। 29 अगस्त 1905 में इलाहाबाद में जन्मे मेजर ध्यानचंद ने बचपन में ही हॉकी थाम ली थी। 1928 में उन्हें एस्टरडम ओलंपिक के लिए चुना गया, जिसके बाद वह भारतीय टीम के प्रमुख सदस्य बन गए। 1936 में बर्लिन ओलंपिक में भारतीय टीम का नेतृत्व किया और स्वर्ण जीता। आस्ट्रिया के शहर विएना में मेजर ध्यानचंद की चार हाथ वाली मूर्ति लगी है। वही भारतीय डाक विभाग ने उनके नाम पर डाक टिकट जारी किया। इसके अलावा दिल्ली, झांसी में उनके नाम पर स्टेडियम बना। अंतर्राष्ट्रीय कॅरियर में दद्दा के 400 से अधिक गोल किए हैं। वर्ष 1956 में राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद से देश के तीसरे सबसे बडे़ नागरिक सम्मान पद्म भूषण से उन्हें सम्मानित किया था। मगर, इसके बाद भी अनूठी प्रतिभा के धनी ‘दद्दा’ को आज तक देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नहीं मिल सका। इससे खेल प्रेमियों में निराशा है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने मेजर ध्यानचंद को भारतरत्न दिलाने के लिए उनके जन्मदिवस से मुहिम एक बार फिर छेड़ी है। इस बारे में एक हस्ताक्षर अभियान अमर उजाला डॉट कॉम के फेसबुक पेज पर चलाया जा रहा है। आप भी इसका हिस्सा बने और change.org पर हस्ताक्षर का योगदान देकर देश के दिग्गज खिलाड़ी को सर्वोच्च सम्मान दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दद्दा को सम्मान दिलाने के लिए ऐसे जुड़े
https://www.facebook.com/Amarujala/posts/1755199564543791 पर लॉग इन करें और इस Post पर क्लिक करें। फिर आप Change.org की Website पर पहुंच जाएंगे, वहां- Sign This Petition के नीचे दिए गए बॉक्स में अपना नाम और ईमेल आईडी लिखें। उसके बाद नीचे दिए गए लाल रंग के Sign box में क्लिक करके petition sign करें।

आप सीधे Direct Change.org पर भी जा सकते हैं। इसके लिए आप https://www.change.org/p/goverment-of-india-dadda-major-dhyan-chand-bharat-ratna-for-magician-of-hockey को लॉग इन करें करें और फिर Petition उसी तरह से sign करें जैसे ऊपर समझाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed