फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्रिश्चियन खेलकूद-City

क्रिश्चियन खेलकूद-City

Thu, 24 Aug 2017 07:03 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
क्रिश्चियन खेलकूद-City

विज्ञापन
अंकित, दीपा और दीक्षा ने किया शानदार प्रदर्शन
सब हेड - क्रि श्चियन इंटर कालेज में चल रही एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
क्रिश्चियन इंटर कालेज में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। इसमें क्रिश्चियन इंटर कालेज और बबीना के जीजीआईसी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंकित कुशवाहा, दिनेश, दीपा राजपूत और दीक्षा जोशी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जीत का क्रम जारी रखा। विजेताओं को प्रमाणपत्र दिए गए।
बालकों के जूनियर वर्ग की ऊंची कूद में श्री कृष्ण आदर्श इंटर कालेज के दिनेश ने पहला, संजय राजपूत ने दूसरा, सीनियर में क्रिश्चियन इंटर कालेज के रमाकांत शर्मा ने पहला, बृजेंद्र राजपूत ने दूसरा, सीनियर में डिस्कस थ्रो में क्रिश्चियन इंटर कालेज के कपिल वर्मा ने पहला, श्री कृष्ण आदर्श इंटर कालेज के सत्यनारायण ने दूसरा, जूनियर में क्रिश्चियन इंटर कालेज के वीरेंद्र कुमार ने पहला, पंकज कुमार वर्मा ने दूसरा, भाला फेंक के सीनियर में श्री कृष्ण आदर्श इंटर कालेज के लक्ष्मण ने पहला, बिपिन बिहारी इंटर कालेज के कमल नयन ने दूसरा, जूनियर में दिनेश ने पहला, पंकज शर्मा ने दूसरा, जूनियर में 3000 मीटर दौड़ में बड़ागांव इंटर कालेज के बृजेंद्र राजपूत ने पहला, क्रिश्चियन इंटर कालेज के राजीव सिंह ने दूसरा, सीनियरों की 3000 मीटर दौड़ में श्रीकृष्ण आदर्श इंटर कालेज के अंकित ने पहला, क्रिश्चियन इंटर कालेज के सूर्य प्रकाश त्रिपाठी ने दूसरा, 5000 मीटर दौड़ में अंकित कुशवाहा ने पहला, अजय कुशवाहा ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

बालिकाओं की ऊंची कूद में जीजीआईसी बबीना की वंदना राजपूत ने पहला, पूजा कुशवाहा ने दूसरा, लंबी कूद में जीजीआईसी की दीक्षा जोशी ने पहला, शिवानी राजपूत ने दूसरा, सीनियर में जीजीआईसी बबीना की दीपा राजपूत ने पहला, अंजलि जोशी ने दूसरा, लंबी कूद में जीजीआईसी बबीना की कृष्णा क्षेत्री ने पहला, दीपा राजपूत ने दूसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को प्रधानाचार्य मुकुल सिरिल सिंह ने प्रमाणपत्र दिए। इस अवसर पर दीपक भट्ट, राजेश क्रोजर, पंकज श्रीवास्तव, कृष्ण पाल सिंह सेंगर, पवन उपाध्याय, नटराजन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed