फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   थोड़ी देर बंद, फिर खुला बाजार-City

थोड़ी देर बंद, फिर खुला बाजार-City

Wed, 16 Aug 2017 09:55 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
थोड़ी देर बंद, फिर खुला बाजार-City
फोटो
विज्ञापन

-----
थोड़ी देर बंद, फिर खुला बाजार
मुकदमे में कार्रवाई होने से व्यापारी बौखलाए
दो दिन का समय दिया, फिर होगा क्रमिक अनशन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
सुभाषगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय जैन समेत आठ लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच व्यापारियों की बीच करने की मांग को लेकर बुधवार को बाजार दो घंटे के लिए बंद रहा। हालांकि, इसके बाद बाजार खुल गया। व्यापारियों ने दो दिन में निर्णय न निकलने पर क्रमिक अनशन और अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।
25 अगस्त 2016 को सुभाष गंज में नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में खाद्य सामग्री के नमूने भरने गए अधिकारियों की महेंद्र द्विवेदी की दुकान के बाहर व्यापारियों से नोकझोंक हो गई थी। इस मामले मेें खाद्य अधिकारियों ने सुभाषगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय जैन, महामंत्री प्रमोद किलपन, अरुण राय, हरी गेड़ा, लालता वर्मा, बिरजू आर्य, हैप्पी साहू, महेंद्र द्विवेदी के अलावा 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस ने जांच में व्यापारियों को दोषी ठहराया है। इस बात का पता लगने पर बुधवार को सुभाषगंज के व्यापारियों ने सुबह दस बजे से बारह बजे तक आंशिक आंदोलन कर दुकानें बंद रखी। इस दौरान व्यापारियों ने सभा कर जिला प्रशासन से मांग की कि उक्त मामले की जांच व्यापारियों के बीच कराईं जाएं, ताकि प्रत्यक्षदर्शी व्यापारी अपना बयान दर्ज करा सकें। साथ ही निष्पक्षता के लिए मामले की जांच दूसरी एजेंसी से कराई जाए।
विज्ञापन

अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि जिला प्रशासन अगर दो दिन में निर्णय नहीं लेता है तो व्यापारी पांच दिन तक सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक क्रमिक अनशन और इसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed