{"_id":"5970c4b54f1c1b45018b4724","slug":"191500562613-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" कमिश्नर ने किया कंट्रोल रूम फोन, नहीं किया रिसीव-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर ने किया कंट्रोल रूम फोन, नहीं किया रिसीव-City
Updated Thu, 20 Jul 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर निगम के कंट्रोल रूम की खुली पोल, चेतावनी
मंडलायुक्त और नगर आयुक्त का फोन भी नहीं उठाया
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बारिश के मद्देनजर नगर निगम में बनाए कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली की पोल पहले ही दिन खुल गई। मंडलायुक्त अमित गुप्ता और फिर नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया का फोन भी किसी ने रिसीव नहीं किया गया। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी को चेतावनी दी गई है।
नगर निगम कंट्रोल रूम का टोल फ्री नंबर 18001805140 है। कल शाम पहले दिन ही मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने वहां फोन किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। इसकी सूचना उन्होंने नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया को दी तो उन्होंने भी फोन किया, पर उनका फोन भी किसी ने नहीं उठाया। जानकारी की गई तो पता लगा कि वहां जिस कर्मचारी की ड्यूटी थी, वह वहां था ही नहीं। पूछा गया तो बता दिया कि लघुशंका को गया था। उसे चेतावनी दी गई है। इसके बाद नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. राकेश बाबू के निर्देश दिया कि वे दिन में दो बार कंट्रोल रूम का निरीक्षण करें। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि जलभराव की शिकायतों में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। पहली बार लापरवाही सामने आने पर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। दूसरी बार एक दिन का वेतन काटा जाएगा और तीसरी बार गलती पर निलंबन होगा।