{"_id":"595a596a4f1c1b204e8b4d9e","slug":"191499093354-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैक से फिर मूल्यांकन की अपील करेगा बीयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैक से फिर मूल्यांकन की अपील करेगा बीयू
Updated Mon, 03 Jul 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैक से फिर मूल्यांकन की अपील करेगा बीयू
- सत्र शुरू होने पर वीसी ने की विभाग प्रमुखों संग बैठक
- रविवार को मिली नैक की गणना रिपोर्ट, संतुष्ट नहीं बीयू
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में विभाग प्रमुखों की सत्र शुरू होने की बैठक में कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे ने पिछले एक साल की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछताछ की। कम आवेदन आने पर विभाग प्रमुखों से चिंता जताई। वहीं, नैक की ग्रेडिंग से संतुष्ट न होने पर पुन: मूल्यांकन की अपील की बात कही।
ढाई घंटे तक चली मीटिंग में सभी विभाग प्रमुखों को अपने स्तर से भी छात्र-छात्राओं के प्लेसमेंट कराने का प्रयास करने के निर्देश दिए। विभाग प्रमुखों ने रिक्त शिक्षकों के पदों का भी मुद्दा उठाया। जल्द ही रिक्त पद भरने की मांग की गई। ताकि, शिक्षण व्यवस्था सुचारु रूप से चले। बैठक में समन्वयकों ने कई सुझाव भी दिए। एक समन्वयक ने पुस्तक मेला की तर्ज पर जॉब फेयर लगवाने की मांग की। इस बार बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) द्वारा 2.88 सीजीपीए देने से बी प्लस-प्लस ग्रेड मिला है। रविवार को नैक की गणना रिपोर्ट बीयू को मिली। इसमें सामने आया कि जिन बिंदुओं पर बीयू खुद को मजबूत मान रहा था, उसमें भी कम ग्रेडिंग मिली है। बैठक में कुलपति ने विभाग प्रमुखों को बताया कि अब बीयू नैक में पुन: अपील करेगा। गौरतलब है कि नैक की रिपोर्ट मिलने के बाद एक माह के अंदर पुन: अपील करने का प्रावधान है।