फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   नगर निगम को तीन महीने में 56 लाख का नुकसान-Dehat

नगर निगम को तीन महीने में 56 लाख का नुकसान-Dehat

Sat, 24 Jun 2017 07:27 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम को तीन महीने में 56 लाख का नुकसान-Dehat
अभियान का लोगो और पीडीएफ
विज्ञापन

---------------------------
अफसरों की सरपरस्ती में ‘गोरखधंधा’
सब हेड: अवैध होर्डिंग से तीन महीने में नगर निगम को 53 लाख की चपत
क्रासर
- पूरे शहर में तने हुए हैं डेढ़ हजार अवैध प्रचारपट
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
अफसरों की सरपरस्ती में चल रहे अवैध होर्डिंग के गोरखधंधे के कारण पिछले तीन महीने में नगर निगम को 53 लाख रुपये की चपत लग चुकी है। शहर में करीब डेढ़ हजार अवैध होर्डिंग लगे हैं। अवैध होर्डिंग लगाने वालों का सत्ताधारी दल से जुड़े होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं।
शहर अब स्मार्ट हो रहा है। लेकिन, जहां-तहां तने बेतरतीब होर्डिंग इसकी सुंदरता में ग्रहण का काम तो कर ही रहे हैं, अवैध रूप से लगे होने के कारण राजस्व को भी हानि पहुंचा रहे हैं। वित्त वर्ष 2017-18 शुरू हुए तीन महीने पूरे होने को हैं, लेकिन अवैध होर्डिंगों का कब्जा मुक्त नहीं हो सका है। जो होर्डिंग ताने हैं उन्हें ठेका नहीं मिला है, इस वजह से वह किराया नहीं दे रहे हैं। जिसे ठेका मिला है वह कंपनी काम नहीं कर पा रही है। नगर निगम के अनुसार शहर में होर्डिंग लगाने की 588 साइटें हैं, लेकिन होर्डिंग 1,500 से अधिक साइटों पर लगी हुई हैं।
विज्ञापन

बीस गुणा दस फिट लंबाई और चौड़ाई की होर्डिंग में से केवल दो सौ होर्डिंग की दरें तय की जाएं तो लगभग 7.20 लाख रुपये महीने का राजस्व नगर निगम का बनता है। इस हिसाब से तीन महीने में 21 लाख 60 हजार रुपये का चूना लग चुका है। अवैध होर्डिंग हटाए बिना नगर निगम का अधिकृत ठेकेदार विभाग में पैसा जमा नहीं कर रहा है। अब तक उसे 32 लाख रुपये जमा करने थे। यह भी नुकसान नगर निगम को हो गया। कुल मिलाकर 53 लाख रुपये की चपत अब तक लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह नुकसान तो वह है, जो दिखाई दे रहा है। इसके अलावा किसी मंत्री या वीआईपी के आगमन पर स्वागत के नाम पर होर्डिंग, कियोस्क और पैनल लगाए जाते हैं, जिसका टेक्स कभी नगर निगम को नहीं मिलता है। नगर निगम के अफसरों की साठगांठ से अवैध रूप से होर्डिंग लगाकर मालामाल हो रहे हैं। वहीं, अधिकारी ठेकेदारों की सत्ता से सेटिंग बताकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।


जल्द हटवाएंगे
अब शहर स्मार्ट हो गया है। किसी को भी बेतरतीब अथवा मनमाने तरीके से होर्डिंग लगाने की अनुमति नहीं है। सभी अवैध होर्डिंग हटवाएंगे। एक ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर करा दी गई है। दूसरों पर भी कराएंगे। यदि किसी अधिकारी की संलिप्तता मिली तो उस पर भी कार्रवाई करेंगे।
- प्रताप सिंह भदौरिया, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed