फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   19 jail inmates infected with HIV, four new patients found this year alone

Jhansi News: जेल के 19 बंदी एचआईवी संक्रमित, इस साल ही मिल गए चार नए मरीज

Tue, 06 Feb 2024 03:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
19 jail inmates infected with HIV, four new patients found this year alone
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। झांसी जेल में बंद 19 बंदी और कैदी एचआईवी संक्रमित हैं। इस साल ही चार नए मरीज सामने आ चुके हैं। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के एआरटी सेंटर के जरिए इन सभी का इलाज चल रहा है।
जेल में समय-समय पर बंदियों और कैदियों की एचआईवी की जांच भी की जाती है। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मरीज का पंजीकरण मेडिकल काॅलेज के एआरटी सेंटर में किया जाता है। यहां से मरीजों को इलाज के लिए नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। मौजूदा समय में जेल में बंद 19 कैदी, बंदी एचआईवी संक्रमित हैं। सेंटर के आंकड़ों को देखें तो वर्ष 2017 में दो कैदी एचआईवी संक्रमित मिले थे। इसके बाद दो साल तक कोई केस नहीं आया। पिछले पांच सालों से लगातार एचआईवी संक्रमित मिल रहे हैं।
विज्ञापन




यूं सामने आए मरीज
.........................
वर्ष एचआईवी संक्रमित
2020 1
2021 1
2022 9
2023 4
2024 4

ये भी जानें
झांसी जेल की क्षमता 536 है। मौजूदा समय में यहां पर लगभग 1500 कैदी हैं। दिसंबर 2023 तक के आंकड़ों को देखें तो करीब पांच फीसदी कैदी बीपी, डायबिटीज, हाइपरटेंशन, ह्रदय रोग, कैंसर समेत किसी न किसी बीमारी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन..
एचआईवी संक्रमितों का एआरटी सेंटर में पंजीकरण होता है। सेंटर के जरिए नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। यदि जेल का कोई कैदी अथवा बंदी संक्रमित निकलता है तो उसका भी नि:शुल्क इलाज किया जाता है। - डॉ. एनएस सेंगर, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed