फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   -18,705 challans in seven months, yet a reluctance to wear helmets.

Jhansi News: -सात महीने में 18,705 चालान, फिर भी हेलमेट से परहेज

Sat, 29 Aug 2026 02:00 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 29 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
-18,705 challans in seven months, yet a reluctance to wear helmets.
झांसी। सड़क हादसे के वक्त दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट जिंदगी और मौत के बीच सुरक्षा कवच बन सकता है। इसके बावजूद झांसी में बड़ी संख्या में लोग हेलमेट को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। जनपदीय व यातायात पुलिस के सात महीनों के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी से जुलाई तक बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के 18,705 चालान किए गए। इसके बाद भी सड़क पर बिना हेलमेट बाइक दौड़ाने वालों की कमी नहीं आई है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में 2,203, फरवरी में 1,946, मार्च में 1,066, अप्रैल में 1,683, मई में 3,740, जून में 4,536 और जुलाई में 3,531 हेलमेट चालान किए गए। बारिश के मौसम में भी जुलाई में 3,531 लोगों को हेलमेट न लगाने पर कार्रवाई का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा 4,536 चालान जून में हुए। यातायात पुलिस की कार्रवाई के बावजूद तमाम लोग हेलमेट सिर्फ चेकिंग प्वाइंट पर लगाते हैं। कई लोगों के हेलमेट बाइक पर टंगे रहते हैं, लेकिन सिर पर नहीं होते।
विज्ञापन

हादसे के दौरान कुछ सेकंड की यही लापरवाही परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन जाती है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले तीन साल में 227 लोगों की मौत सिर की चोट से हुई। टीआई मुकेश कुमार सिंह का कहना है कि हेलमेट लगाकर वाहन चलाने के लिए नियमित तौर पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इसे न लगाने वालों के चालान भी किए जाते हैं। इस पर सख्ती भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस : एक
चंद्रकला की जिंदगी टैंकर ने छीन ली
15 जून, 2026 को सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के पाल कॉलोनी के पास बाइक से सब्जी खरीदने जा रहे रविंद्र सिंह और उनकी पत्नी चंद्रकला (34) को पीछे से तेज रफ्तार तेल टैंकर ने टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर गए। टैंकर का पहिया चंद्रकला के ऊपर से निकल गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रविंद्र गंभीर रूप से घायल हुए।


केस : दो
सीपरी ओवरब्रिज पर दो युवकों की मौत
31 जुलाई, 2026 को सीपरी ओवरब्रिज पर रात करीब डेढ़ बजे बाइक और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। युवकों की मौत सिर में आई गंभीर चोट की वजह से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed