फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   1.82 lakh filled the B.Ed entrance exam form in two months

Jhansi News: दो महीने में 1.82 लाख ने भरा बीएड की प्रवेश परीक्षा का फॉर्म

Sat, 13 Apr 2024 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
1.82 lakh filled the B.Ed entrance exam form in two months
- पिछले साल की तुलना में अब तक आधे आवेदन भी नहीं आए, प्रदेश में 2.40 लाख सीटें हैं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बीएड को लेकर छात्र-छात्राओं का रुझान घटता जा रहा है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा कराई जा रही बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए दो महीने में 1.82 लाख अभ्यर्थियों ने ही आवेदन किया है। पिछले साल की तुलना में अब तक आधे फॉर्म भी नहीं भरे गए हैं।

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी ने बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए 10 फरवरी 2024 से ऑनलाइन आवेदन खोले थे। 10 मार्च तक अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने का मौका दिया गया था। इसके बाद शासन ने आवेदन की तिथि सात अप्रैल तक बढ़ा दी। चार अप्रैल को शासन ने आवेदन की तिथि दूसरी बार बढ़ाई। अब बिना विलंब शुल्क के साथ 30 अप्रैल और विलंब शुल्क के साथ सात मई तक बीएड प्रवेश परीक्षा का फॉर्म भरा जा सकता है। नौ जून को निर्धारित केंद्रों पर लिखित परीक्षा कराई जाएगी। इसका परिणाम 30 जून को जारी होगा। 10 जुलाई से काउंसलिंग शुरू होनी है। वहीं, बीयू के आंकड़े देखें तो पिछले दो महीने में 1.82 लाख छात्र-छात्राओं ने ही बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए फॉर्म भरा है। जबकि, पिछले साल 4.72 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। प्रदेश में बीएड की लगभग 2.40 लाख सीटें हैं। बीयू कुलसचिव विनय कुमार सिंह का कहना है कि आवेदनों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अभी फॉर्म भरने के लिए तीन सप्ताह से भी ज्यादा समय है। आने वाले दिनों में आवेदन और बढ़ेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed