{"_id":"5ccf4203bdec220766494d32","slug":"181557086723-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करगुआं क्षेत्र में भारी जल संकट, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करगुआं क्षेत्र में भारी जल संकट, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करगुवां क्षेत्र में भारी जल संकट, लोग परेशान
झांसी। मेडिकल कॉलेज स्थित करगुवां क्षेत्र में जल संकट है। इलाके में लगे अधिकांश हैंडपंपों के खराब होने के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए दूरदराज इलाकों में जाना पड़ रहा है। शिकायतों के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।
तापमान में बढ़ोतरी होते ही करगुवां इलाके के लोगों के सामने जल संकट खड़ा हो गया है। इस इलाके में लगभग पांच हजार लोग रहते हैं। क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन न होने से पूरा क्षेत्र बोरिंग पर ही आधारित है। क्षेत्र में लगे 15 हैंडपंपों में से 12 खराब पड़े हैं। मात्र तीन हैंडपंप ही लोगों की प्यास बुझा रहे हैं। लोगों ने बताया कि यह इलाका हमेशा से ही उपेक्षा का शिकार रहा है। हर साल गर्मी होते ही यहां पर जल संकट हो जाता है। लोगों को पीने के पानी के लिए दूरदराज इलाकों में जाना पड़ता है। कई बार शिकायतों के बाद भी सुनवाई नहीं हो सकी है। वहीं, जल संस्थान की ओर से मात्र एक पानी के टैंकर की व्यवस्था की गई है। टैंकर आते ही दबंग अपने घर के सामने टैंकर खड़ाकर खाली कर लेते हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है।
सालों से क्षेत्र में पानी की समस्या है। जो गर्मी में और भी विकराल हो जाती है। पानी की समस्या के निराकरण के लिए अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। - गीता देवी, स्थानीय नागरिक।
विज्ञापन
इलाके में पानी की पाइप लाइन नहीं होने के कारण पूरा इलाका हैंडपंप पर ही आधारित है। महीनों से अधिकांश हैंडपंप खराब हैं। लोगों को पीने के पानी भी दूर से लाना पड़ रहा है। - राजकुमारी, स्थानीय नागरिक।
पानी की समस्या को लेकर कई बार स्थानीय अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री से भी शिकायत कर चुके हैं लेकिन आज तक कोई भी अधिकारी व कर्मचारी जांच करने तक नहीं आया है। - विजय, स्थानीय नागरिक।
पहाड़ी पर होने के कारण इलाके का भूजल स्तर गर्मी आने से पहले ही नीचे चला जाता है। लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ता है। पानी की समस्या का स्थायी निदान होना जरूरी है। - सुरेश, स्थानीय नागरिक।