फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   चेकिंग अभियान से शहर में अफरा-तफरी

झांसी: चेकिंग अभियान से शहर में अफरा-तफरी, एक दिन में काटे गए डेढ़ हजार से अधिक चालान

Tue, 13 Nov 2018 02:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Updated Tue, 13 Nov 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
चेकिंग अभियान से शहर में अफरा-तफरी

यातायात के नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस का सख्त अंदाज सोमवार को देखने को मिला। दिनभर पुलिस सड़क पर रही तथा वाहन चेकिंग कर चालान किया। न कोई फोन और न ही कोई सिफारिश, हेलमेट या कागज नहीं मिले तो सीधे चालान व सीज की कार्रवाई।

विज्ञापन


यातायात माह के चलते सोमवार को अफसरों ने खुद सड़क पर उतरकर वाहन चेकिंग कराई। शहर के खंडेराव गेट पर शहर कोतवाल उमेश चंद्र त्रिपाठी, इलाइट चौराहा पर नवाबाद प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह चंदेल, यातायात प्रभारी विजय कुमार पांडेय और ओवरब्रिज के नीचे सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने अपनी टीम के साथ चेकिंग अभियान छेड़ा। सुबह से लेकर चला चेकिंग अभियान शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन


ऐसे में बिना हेलमेट, बिना कागजात और तीन सवारियां निशाने पर रहीं। एसएसपी विनोदन कुमार सिंह के अनुसार सोमवार को जिले में डेढ़ हजार से अधिक वाहनों का चालान कर जुर्माना वसूला। वहीं, पचास से अधिक बाइकों को सीज किया गया, जिनके पास किसी भी प्रकार के कोई प्रपत्र नहीं थे। इसी बीच वाहन छोड़ने के लिए कई सिफारिशी फोन भी आए, लेकिन सभी को दरकिनार कर चालान काटा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को भी नहीं बख्शा

चेकिंग के दौरान सबसे ज्यादा यातायात नियमों को स्कूली बच्चे तोड़ते नजर आए। सीपरी बाजार व इलाइट पर बाइकों पर सवार तीन-तीन स्कूली बच्चों को रोका गया, जो बिना हेलमेट व बिना कागजात के स्कूल से वापस लौट रहे थे। ऐसे में पकडे़ जाने के बाद बच्चों ने आरजू-मिन्नतें कीं, लेकिन किसी को नहीं बख्शा। दो बच्चों की बाइक सीज भी की गईं।

नो-एंट्री में आया डंपर
जेल चौराहा पर यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक डंपर को रोका, जो बिना कागजात नियम तोड़े नो एंट्री में प्रवेश कर शहर में आ गया। रोके जाने पर चालक के पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस और न ही डंपर के कोई कागजात थे। ऐसे में डंपर को सीज करने की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed