फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सदर बाजार की रामलीला-City

सदर बाजार की रामलीला-City

Wed, 26 Sep 2018 06:32 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 06:32 AM IST
विज्ञापन
सदर बाजार की रामलीला-City
बनी बात, सदर में धूमधाम से निकलेगी दशरथ नंदन की बारात
विज्ञापन

सब हेड: आगे आए शहरवासी, श्रीराम लीला कमेटी से कहा, हर तरह का देंगे सहयोग
क्रासर - इससे उत्साहित कमेटी ने 11 अक्तूबर को निकालने का लिया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। भई वाह, झांसी वालों ने खुले दिल से हाथ बढ़ाकर श्री रामलीला कमेटी सदर बाजार का उत्साह बढ़ाया। जता दिया कि वे हर घड़ी एकजुट हैं। अब सदर बाजार में पूरे ठाठ से दशरथ नंदन श्री राम की बारात निकलेगी। रामलीला क मेटी ने बारात की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इससे पहले आर्थिक संकट का हवाला देते हुए कमेटी ने श्री राम बारात न निकालने का निर्णय लिया था। इस खबर को अमर उजाला ने जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं और व्यापारियों के समक्ष उठाया था। मंगलवार के अंक में मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद बड़ी तादाद में लोगों ने कमेटी से सीधे संपर्क साधा और श्री राम बारात निकालने के लिए पूरा सहयोग देने की बात कही। इससे उत्साहित कमेटी ने बुधवार को श्री राम बारात 11 अक्तूबर को निकालने का निर्णय लिया।
सदर बाजार की रामलीला बुंदेलखंड की पुरानी रामलीलाओं में शुमार है। जिसका मंचन पिछले 93 वर्ष से लगातार हो रहा है। इस रामलीला का एक बड़ा आकर्षण श्री राम विवाहोत्सव पर निकलने वाली श्री राम बारात भी है, जिसमें सागर, जालौन और झांसी के लोक कलाकार बुंदेलखंड की लोक कला संस्कृति की झलक पेश करते हैं। इसके अलावा समूचे सदर में श्रद्धालु जगह-जगह श्री राम की बारात का जोरदार स्वागत करते हैं। श्रीराम कमेटी सदर बाजार के कार्यवाहक अध्यक्ष विकास खत्री ने बताया कि अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद कई लोगों ने संपर्क साधा और श्री राम बारात निकालने की परंपरा कायम रखने तथा आर्थिक सहयोग सहित हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। उनके अनुसार बैद्यनाथ कंपनी के चेयरमैन अनुराग शर्मा, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा और सदर बाजार के व्यापारी संजय भाटिया ने पूरा सहयोग देने की बात कही। उन्होंने बताया कि श्री राम बारात निकालने के लिए कमेटी की बैठक हुई, जिसमें बारात की तैयारियों को लेकर रूपरेखा तय की गयी। इसमें नरेंद्र कौशिक, शांतनु पांडेय, कोमल चंद्र जैन, अर्जुन यादव, एनडी सेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बढ़ जाएगी भव्यता
श्री राम की बारात में बीना के ढोल वादक होंगे। सागर क ी शेर पार्टी के सदस्य करतब दिखाएंगे। साथ ही जबलपुर का अखाड़ा और जालौन के बहरूपिया भी बारात का आकर्षण बढ़ाएंगे। कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विकास खत्री के मुताबिक 11 अक्तूबर को होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम अब 20 अक्तूबर को होंगे। वहीं, बारात सदर बाजार में भ्रमण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमा भारती तक पहुंचा मामला, कहा कोई आर्थिक संकट नहीं रहेगा
अमर उजाला ने सदर बाजार राम बारात का मामला केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय भाजपा सांसद उमा भारती तक पहुंचाया। इस रामलीला से सांसद का विशेष लगाव है। इस रामलीला कमेटी के आयोजन में उमा भारती कई वर्षों से सहभागिता कर रही हैं। पिछले वर्ष भी दशहरा पर वह मौजूद थीं। उनके प्रतिनिधि हनुमंत सिंह नरवरिया ने उनके हवाले से अमर उजाला को संदेश दिया कि राम बारात निकलेगी और पूर्व की भांति सभी कार्यक्रम संपन्न होंगे। कोई आर्थिक संकट नहीं रहेगा, जो भी अवरोध आएंगे, उन्हें दूर किया जाएगा। वहीं, जिमखाना मैदान में रावण दहन की अनुमति रक्षा मंत्रालय से प्राप्त हो चुकी है।

रक्षा मंत्रालय से अनुमति मिली
कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विकास खत्री ने बताया कि 16 से 20 अक्तूबर तक पांच दिन को जिमखाना मैदान दशहरा के लिए रक्षा मंत्रालय ने श्री राम लीला कमेटी सदर बाजार को अनुमति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed