{"_id":"5a7880164f1c1bcb268b85cd","slug":"181517846550-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइट टाइम संसद पहुंचेंगे माननीय-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइट टाइम संसद पहुंचेंगे माननीय-City
Updated Mon, 05 Feb 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसदों पर मेहरबान रेलवे
छह अप्रैल तक लेट नहीं होंगी शताब्दी, यूपी संपर्क क्रांति, जबलपुर गोंडवाना, तामिलनाडू और भोपाल एक्सप्रेस
संसद सत्र में लेट न पहुंचे, इसलिए बोर्ड का फैसला
जावेद असलम
झांसी।
अगर आप सही वक्त पर दिल्ली पहुंचना चाहते हैं तो शताब्दी, यूपी संपर्क क्रांति, जबलपुर गोंडवाना, तामिलनाडू और भोपाल एक्सप्रेस के टिकट लें। क्योंकि, छह अप्रैल तक ये ट्रेेनें राइट टाइम चलाने के निर्देश रेलवे बोर्ड ने दिए हैं। दरअसल, छह अप्रैल तक संसद का सत्र चलना है। संसद की कार्यवाही में शामिल होने में सांसद लेट न हों, इसलिए ये फैसला लिया गया है।
ट्रेन की लेटलतीफी की शिकायत कई बार सांसद रेलमंत्री से कर चुके हैं। ये मुद्दा संसद में न उठे शायद इसी सोच को लेकर रेलवे ने सत्र के दौरान सांसदों की मनपसंद ट्रेनें राइट टाइम चलाने का निर्णय लिया है। बुंदेलखंड के सांसदों को दिल्ली जाने के लिए सबसे ज्यादा शताब्दी, यूपी संपर्क क्रांति, जबलपुर गोंडवाना, तामिलनाडू और भोपाल एक्सप्रेस ज्यादा सुविधाजनक लगती है। पिछले एक साल में यहां से जाने वाले सांसदों ने इन्हीं ट्रेनों को चुना है। इसलिए रेलवे बोर्ड ने इन ट्रेनों की टाइमिंग दुरुस्त रखने का निर्णय लिया है।
रेलवे बोर्ड ने झांसी मंडल को भेजे निर्देश में कहा है कि जिस ट्रेन से सांसद यात्रा करें, उसे हर हाल में राइट टाइम चलाया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोई लापरवाही न बरती जाए। पत्र में बताया कि छह अप्रैल तक लोकसभा का सत्र चलेगा। शुक्रवार की रात में सांसद अपने क्षेत्र में जा सकते हैं और रविवार को चलकर प्रत्येक सोमवार की सुबह दिल्ली पहुंच कर सत्र में भाग ले सकते हैं। ऐसे में पिछले सत्र ट्रेनों की लेटलतीफी भी सांसदों पर भारी पड़ी थी। ट्रेन में खराबी होने पर बीच रास्ते में ठीक करने के लिए सभी विभाग की तकनीकी टीम, सुरक्षा के लिए आरपीएफ के जवानों को तैनात करें। इन ट्रेनों को समय से पहुंचाने के लिए आगे चलने वाली मालगाड़ी व ट्रेन को रोक दें। कंट्रोल रूम में विशेष निगरानी के निर्देश मिले हैं। इसके अलावा, वाणिज्य विभाग को सांसद को बर्थ उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
इनको मिलेगा फायदा
बुंदेलखंड में झांसी के साथ-साथ जालौन, बांदा, हमीरपुर, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ व दमोह के सांसदों के साथ इस इलाके की जनता को भी बिना विलंब सफर पूरा करने का आनंद मिलेगा।
लागू हुए आदेश
आदेशों का पूरी तरह पालन कराया जा रहा है। इसके लिए संबंधित अफसरों को भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि ट्रेनों का संचालन सही समय पर हो सके।
नीरज भटनागर
डीसीएम/पीआरओ