{"_id":"5a1f08744f1c1b6e468b7453","slug":"181511983220-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपरी बाजार में पाइप लाइन फटी, तालाब बना-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपरी बाजार में पाइप लाइन फटी, तालाब बना-City
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाइप लाइन फटी, निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे भरा पानी
झांसी। बुधवार को सीपरी बाजार में ओवरब्रिज के नीचे पाइप लाइन फटने से वहां लगभग नौ घंटे तक तालाब जैसी स्थिति रही। राहगीर हो या वाहन चालक सभी को पुल से निकलने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। इस कारण टंकी तक पानी नहीं पहुंचने के कारण संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति नहीं हो सकी।
मंगलवार की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे सीपरी बाजार ओवरब्रिज के नीचे नगर निगम ठेकेदार के मजदूरों ने नाली बनाने के दौरान छह इंची पानी की पाइप लाइन को तोड़ दिया। सुबह सप्लाई शुरू होने पर टूटी पाइप लाइन पानी फैल गया, जिससे ब्रिज के नीचे तालाब जैसी स्थिति बन गई। चूंकि, वहां ओवरब्रिज बनने का काम चल रहा है, इस कारण रास्ता संकरा हो गया है। राहगीरों के घुटने तक पानी था। इससे लोग मुश्किल से पुल के नीचे से निकल सके। यहीं हाल वाहन चालकों का रहा।
जलस्तर कम होने पर पाइप लाइन को दुरुस्त किया गया। इस समस्या के कारण बुधवार को खाती बाबा पानी की टंकी तक पानी नहीं पहुंच सका। इससे संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति नहीं हो सकी। जल संस्थान के सहायक अभियंता एपी मिश्रा ने बताया कि सीपरी बाजार पुल पर टूटी पाइप लाइन को दुरुस्त कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को संबंधित क्षेत्र के लोगों को सामान्य दिनों की तरह पानी की सप्लाई मिलेगी। उधर, सोमवार को बाहर उन्नाव गेट स्थित पंचवटी पानी की टंकी को भरने वाली 12 इंची की पाइप को जेसीबी मशीन ने गड्ढा खोदते समय तोड़ दिया था। जलसंस्थान कर्मचारियों ने बुधवार को पाइप लाइन को दुरुस्त कर दिया। मरम्मत कार्य के कारण पंचवटी टंकी से जुड़े अंदर- बाहर उन्नाव गेट, अलीगोल और आसपास क्षेत्रों की जलापूर्ति ठप रही।