फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   चुनाव- ड्रोन कैमरे से होगी निगहबानी-City

चुनाव- ड्रोन कैमरे से होगी निगहबानी-City

Mon, 27 Nov 2017 07:42 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
चुनाव- ड्रोन कैमरे से होगी निगहबानी-City
टैग - चुनाव
विज्ञापन

----------
संवेदनशील बूथों के लिए ‘आसमानी आंख’
वीडियो कांफ्रेंसिंग में राज्य निर्वाचन आयुक्त ने दिए ड्रोन कैमरे से निगरानी के निर्देश
आपराधिक इतिहास और दबंग पर रहेगा सर्विलांस का पहरा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
निकाय चुनावों में संवेदनशील मतदान केंद्रों की निगरानी ड्रोन कैमरे से करने के निर्देश राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिए हैं। साथ ही इलाके के आपराधिक इतिहास वालों और दबंग किस्म के लोगों पर सर्विलांस का पहरा लगाने को कहा है।
तीसरे चरण के मतदान की तैयारियाें की समीक्षा कर करते हुए उन्होंने कहा कि जो भी दबंग मतदान प्रभावित कर सकते हैं, उन्हें मतदान के बाद या तो थाने में बैठाया जाए या फिर घर में रहने दिया जाए। मतदान वाले दिन सीमाएं सील की जाएं, ताकि बाहरी व्यक्ति चुनाव से दूर रहें। कोई भी सेक्टर मजिस्ट्रेट मोबाइल फोन बंद न करे। उन्होंने मतदान पर्चियों के वितरण की क्रास चेकिंग कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी कर्णसिंह चौहान ने बताया कि जिले के 67 मतदान स्थलों पर वेबकास्टिंग होगी, इसमें से 36 मतदेय स्थल नगर निगम और 31 मतदेय स्थल अन्य निकायों में हैं। चुनाव प्रेक्षक पार्थ सारथी सेन शर्मा ने कहा कि चुनाव पूरी शुचिता से कराया जाएगा। इस मौके पर एसएसपी जेके शुक्ला, सीडीओ ए. दिनेश कुमार, एडीएम हरीशंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन


60 आरओ व 121 एआरओ तैनात
जिले की 13 नगर निकायों में 262 वार्ड, 219 मतदान केंद्र और 637 मतदान स्थल हैं। कुल 5,98,029 मतदाता हैं। सभी निकायों को 20 जोन व 52 सेक्टर में बांटा गया है। मतदान शांतिपूर्वक कराने के लिए 60 रिटर्निंग आफीसर और 121 सहायक रिटर्निंग आफीसर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मतदान स्थलों से होगी वेबकास्टिंग
नगर निगम के पूर्व माध्यमिक विद्यालय तालपुरा, आजाद जूनियर हाईस्कूल ईसाई टोला, एलकेएस जूनियर हाईस्कूल कछियाना, बिपिन बिहारी इंटर कालेज नया भवन, एमएस राजपूत इंटर कालेज प्रेमनगर, प्राथमिक विद्यालय मैरी, प्राथमिक विद्यालय बूढ़ा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय करारी, बीआर मेमोरियल प्राइमरी स्कूल, निर्मला कांवेंट स्कूल ईसाई टोला और प्राइमरी पाठशाला मुकरयाना में वेबकास्टिंग होगी। इसी तरह अन्य निकायों में बेसिक कन्या प्राथमिक पाठशाला गुरसराय, आदर्श प्राथमिक पाठशाला चिरगांव, प्राथमिक पाठशाला मातवाना बरुआसागर, सेंट मैरी इंटर कालेज मऊरानीपुर, श्री लक्ष्मण दास दमेले इंटर कालेज मऊरानीपुर, राजकीय इंटर कालेज समथर, नवीन प्राथमिक विद्यालय एरच, प्राथमिक पाठशाला गरौठा खुर्द, प्राथमिक विद्यालय नवीन टोड़ी, आदर्श इंटर कालेज मोंठ दक्षिणी भाग और कार्यालय नगर पंचायत रानीपुर मतदान केंद्र में से कहीं चार तो कहीं तीन मतदान स्थल वेबकास्टिंग के लिए चुने गए हैं।


निकाय कुल बूथ अतिसंवेदनशील
झांसी 365 36
बरुआसागर 25 4
बड़ागांव 10 0
चिरगांव 25 4
समथर 29 4
मोंठ 17 4
मऊरानीपुर 66 8
कटेरा 10 0
रानीपुर 25 1
गुरसराय 33 2
एरच 10 1
गरौठा 11 2
टोड़ी फतेहपुर 11 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed