फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   निरीक्षण में गायब मिले सफाई कर्मचारी-Dehat

निरीक्षण में गायब मिले सफाई कर्मचारी-Dehat

Mon, 03 Jul 2017 08:19 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण में गायब मिले सफाई कर्मचारी-Dehat
फोटो
विज्ञापन

-----
पार्षद के घर के पास लगा था कचरे का ढेर
सब हेड: अपर नगर आयुक्त ने निरीक्षण में देखी अपने कार्य की हकीकत
क्रासर
बारह से अधिक कर्मचारी मिले गायब, नाले पर मिला कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
स्वच्छ झांसी, स्वस्थ झांसी का दावा करने वाले नगर निगम अफसर सोमवार को निरीक्षण करने निकले तो उनके दावे हवा हो गए। अपर नगर आयुक्त को वार्ड 45 डड़ियापुरा द्वितीय में पार्षद राघवेंद्र कुशवाहा के घर के पास कचरे का ढेर लगा था। निरीक्षण में बारह से अधिक सफाई कर्मचारी गायब मिले। शिवाजी नगर में नाले पर कब्जा मिला, जिसे जेसीबी से तुड़वाने और कब्जा करने वाले से जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए गए।
डड़ियापुरा में कचरे में आग जल रही थी। अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह ने आग बुझवाई। कुछ दूरी पर स्थित अंबा भवन के सामने शिवाजी नगर नाला की सफाई चल रही थी। कर्मचारियों की हाजिरी जांची गई तो 25 कर्मचारियों में से एक आकाश अनुपस्थित मिला। इसी नाले पर सड़क के दूसरी ओर तुलसीदास कुशवाहा ने अपने घर के सामने नाले पर सफाई के लिए लगा जाल बंद कर उस पर सीसी स्लैब डाल दी थी, जिससे सफाई नहीं हो पा रही थी। तुलसीदास कुशवाहा को बुलाकर सीसी तुड़वाने में आने वाला खर्च उससे वसूलने के निर्देश दिए। वार्ड 40 तलैया में पुराने एपेक्स का ढेर लगा था। उसे हटवाने को कहा गया। हाजिरी चेक करने पर तीन सफाई कर्मचारी कल्लू, मालती व कैलाश अनुपस्थित मिले। वार्ड 08 तालपुरा प्रथम में मुहल्ला कपूर टेकरी में कचरे का ढेर लगा था। उसे साफ कराया गया। यहां पर कचरा गाड़ी ड्राइवर अर्जुन बहुत देर से गाड़ी बंद किए था। उसे चेतावनी दी गई कि यदि इस तरह से गाड़ी खड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 60 लक्ष्मनगंज में सफाई कर्मचारी सनी, अनिल और विकास अनुपस्थित थे। इसी तरह वार्ड नंबर 38 छनियापुरा में सफाई कर्मी कमला, शीला और भागीरथ अनुपस्थित थे। वार्ड नंबर 40 तलैया में सफाई कर्मी कल्लू, कैलाश और मालती अनुपस्थित थे। सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक महेश चंद्र वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो
अमर उजाला असर
------------------
पीडीएफ
-------
साफ हुआ भट्टागांव का नाला
हड्डीघर नाले में कचरा फेंका तो लगेगा जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
अमर उजाला में खबर छपने के बाद चेते नगर निगम ने सोमवार को भट्टा गांव में सिंगर्रा की पुलिया का नाला और ताज कंपाउंड में हड्डीघर के नाले की सफाई कराई। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. राकेश बाबू को ताज कंपाउंड में कुछ लोग नाले में कचरा फेंकते मिले। उन्हें चेतावनी दी कि यदि दोबारा नाले में कचरा फेंका तो जुर्माना लगाया जाएगा।
सोमवार को अमर उजाला ने ताज कंपाउंड में जलभराव की समस्या का समाचार प्रकाशित किया था। समाचार का संज्ञान लेकर नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को यहां निरीक्षण करने भेजा। उन्होंने कब्रिस्तान की जमीन पर भरे पानी को देखा। उन्होंने कहा कि कब्रिस्तान के रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित कमेटी की है। इसी बीच उन्हें कुछ लोग नाले में कचरा फेंकते दिखाई दिए। यह लोग बगल में बनी रेलवे कालोनी के थे। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने उन्हें बुलाया और चेतावनी दी कि आइंदा यदि नाले में कचरा फेंका तो जुर्माना लगाया जाएगा।

भट्टागांव में सिंगर्रा की पुलिया के पास के नाले की सफाई नहीं होने की शिकायत मिलने पर मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक महेश चंद्र वर्मा अपनी टीम के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और उन्होंने नाला की सफाई कराई। नाला कच्चा होने के कारण गंदगी पूरी तरह से साफ नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed