फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   180 policemen quaranteend

जिले में 180 पुलिसकर्मी किए गए क्वारंटीन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
180 policemen quaranteend
police - फोटो : demo
कोटा से छात्रों को लेकर झांसी लौटे पुलिसकर्मियोें को पैरामेडिकल में क्वारंटीन किया गया है। सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। जल्द ही जांच रिपोर्ट आने की उम्मीद है। शुक्रवार को अधिकारियों ने पैरामेडिकल पहुंचकर जानकारी ली। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस महकमा भी दिन रात जद्दोजहद कर रहा है। दिन व रात के समय पुलिसकर्मियों की चौराहोें से लेकर मेडिकल कॉलेज व अन्य स्थानों पर ड्यूटी लगाई गई हैं। एक सप्ताह पहले कोटा में फंसे छात्रों को लाने के लिए जिले के पुलिसकर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई थीं। छात्रों के सकुशल वापस लौटने के बाद ऐसे 180 पुलिसकर्मियों को पैरामेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है। इनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद सभी पर निर्णय लिया जाएगा। पैरामेडिकल में क्वारंटीन किए गए कुछ पुलिसकर्मी बाहरी भी हैं। जो छुट्टी लेकर झांसी आए थे और लॉकडाउन लग जाने के बाद फंस गए थे। इसके बाद सभी की झांसी पुलिस लाइन में आमद कराने के बाद अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी लगा दी गई थी। इनमें कुछ कानपुर, इलाहाबाद, लखनऊ व अन्य बाहरी शहरों के रहने वाले हैं। ऐसे में कुछ जिलों में लोग कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उक्त पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन किया गया है। एसपी राहुल मिठास ने बताया कि सभी की सुरक्षा के मद्देनजर पैरामेडिकल में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed