फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   1,72,156 cases settled in Lok Adalat,

Jhansi News: लोक अदालत में निपटे 1,72,156 मामले, 9 मिनट में निपट गया 23 साल पुराना विवाद

Sun, 11 May 2025 02:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
1,72,156 cases settled in Lok Adalat,

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। शनिवार को आयोजित लोक अदालत के दौरान 23 साल पुराना सिविल मामला महज 9 मिनट में सुलझ गया। दोनों पक्ष आपस में मुकदमा खत्म करने पर राजी हुए। लंबे समय से चल रहे कुटुंब विवाद भी लोक अदालत में निपटे। कई जोड़े राजी खुशी साथ रहने को राजी हुए। कोर्ट से साथ में अपने घरों की ओर रवाना हुए। दिन भर चली लोक अदालत के दौरान कुल 1,72,156 मामले निपटाए गए।


जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष कमलेश कच्छल के सुबह लोक अदालत का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे त्वारित न्याय की दिशा में अहम कदम बताया। उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े सदस्यों से इसमें सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। इस अवसर पर नोडल अधिकारी कमल कांत श्रीवास्तव, अपर जिला जज शरद कुमार चौधरी सहित अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शरद कुमार चौधरी ने बताया कि इस दौरान कुल 85 वैवाहिक, 48 अन्य सिविल वाद, 7108 शमनीय आपराधिक वाद समेत अन्य तमाम मामले निस्तारित हुए। 23 अन्य सिविल वाद निस्तारित कर 19085672 रुपये समझौता धनराशि के रूप में देने का आदेश पारित हुआ।
विज्ञापन




इनसेट



मुख्य न्यायालय में निपटे मामलों की संख्या

आपराधिक वाद 1125



विद्युत उपभोक्ता वाद 8915

श्रम विवाद 37



जनहित गारंटी अधिनियम 60445

बैंक ऋण 904



पारिवारिक मामले 85

मोबाइल बिल संबंधी 43



मोटर दुर्घटना दावा 18

विद्युत वाद 277



इनसेट



विभिन्न अदालतों में निपटे मामले

कोर्ट निस्तारित मामलों की संख्या



मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुन्ना लाल 3800

अपर सिविल जज अनिल कुमार सप्तम 1609



सिविल जज गरौठा रामगोपाल यादव 647

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे अरुण कांति यशोदासवले 1791



न्यायिक मजिस्ट्रेट अमन राय 1816

अपर सिविल जज प्रेरणा यादव 1502



न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय टहरौली श्रेयांश निगम 2605

सिविल जज गरौठा निदा जैदी 529



सिविल जज अरुणा सिंह मऊरानीपुर 1092

सिविल जज शुभम मोंठ 1306



कामर्शियल कोर्ट ललित कुमार झा 3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed